
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बिलासपुर प्रवास के अवसर पर उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
इस मौके पर राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का बिलासपुर प्रवास पर किया आत्मीय स्वागत।