Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 पिक्सल 8 मॉडल से होगी शुरुआत
0 2024 में मिलने लगेंगे मेड इन इंडिया डिवाइस
नई दिल्ली। गूगल पिक्सल फोन अब भारत में भी बनेंगे। इसकी शुरुआत पिक्सल 8 से होगी। ये डिवाइस 2024 से बाजार में आएंगे। गुरुवार को गूगल फॉर इंडिया इवेंट में डिवाइसेज हेड रिक ओस्टरलोह ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग सेटअप के लिए कंपनी भारत में पार्टनरशिप करेगी।

ओस्टरलोह ने कहा कि पिक्सल डिवाइसेज की लोकल डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोडक्शन का विस्तार करने की दिशा में यह प्रारंभिक कदम है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मेक इन इंडिया के लिए गूगल के कमिटमेंट में एक बड़ा कदम है।'

भारत में एपल पहले से ही बना रहा आईफोन
एपल भारत में पहले से ही आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है। अब गूगल भी ऐसा करने जा रहा है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल हब बनना चाहता है। उसने साल 2025-26 तक 300 बिलियन डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट के प्रोडक्शन का प्लान बनाया है।

4 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था पिक्सल 8
गूगल ने 4 अक्टूबर 2023 को पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किए थे। इनकी शुरुआती कीमत 75,999 और 1,06,999 रुपए है। गूगल अपने फोन्स पर 7 साल यानी 2030 तक सपोर्ट देगा। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और एआई इनोवेशन मिलेंगे।

पिक्सल फोन्स में 50MP कैमरा
पिक्सल 8 में रियर कैमरा: 50MP + 12MP दिया गया है। फ्रंट कैमरा : 10.5MP का है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में रियर कैमरा: 50MP + 48MP + 48MP और फ्रंट कैमरा: 10.5MP दिया गया है। Pixel 8 में वही प्राइमरी सेंसर है जो Pixel 8 Pro में मिलता है। गूगल पूरे कैमरा एक्सपीरियंस में फास्टर ऑटोफोकस का दावा करता है, खासकर लो-लाइट कंडीशन में। कैमरा सॉफ्टवेयर फीचर में मैजिक इरेजर, फोटो अनब्लर, नाइट साइट, टॉप शॉट और बहुत कुछ शामिल हैं। दोनों फोन में टेंसर G3 प्रोसेसर मिलता है।