0 आलू, प्याज, टमाटर महंगे हुए, चांदी के गहने सस्ते
नई दिल्ली। सितंबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.54% पर पहुंच गई है। अगस्त में यह 4.82% थी। आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियों और खाने-पीने की चीजों के दाम चढ़े हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से कच्चा तेल भी महंगा हुआ है। इन कारणों से महंगाई लगातार 11वें महीने बढ़ी है।
महंगाई रोकने के लिए आरबीआई ने ब्याज दर बढ़ाई थी
महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई ने इसी महीने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती की कोई संभावना नहीं है। बैंक की आगे की नीति या तो ब्याज दरें बढ़ाने की होगी या फिर इन्हें इसी स्तर पर बरकरार रखा जाएगा।
खाने-पीने की चीजों, ग्रामीण और शहरी महंगाई
खाने-पीने की चीजों की महंगाई 5.97% से बढ़कर 7.74% हो गई है। इनमें शहरी महंगाई 4.31% से बढ़कर 4.88% हो गई है। वहीं ग्रामीण महंगाई 5.24% से बढ़कर 6.08% पर पहुंच गई है।