Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 विधायक रजनीश सिंह का कटा टिकट, चारों सीटों पर नए नाम 
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। चारों सीटों पर चार नए प्रत्याशियों को मौका दिया गया है। इस तरह भाजपा ने 90 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दी है।
हाईप्रोफाइल सीट अंबिकापुर से राजेश अग्र‍वाल को टिकट दिया गया है। वहीं मौजूदा विधायक रजनीश सिंह का टिकट काटकर बेलतरा से सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा है। कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

अंतिम घोषित सूची
विधानसभा सीट             प्रत्याशी
अंबिकापुर                    राजेश अग्रवाल
बेलतरा                       सुकांत शुक्ला
कसडोल                      धनीराम धीवर
बेमेतरा                       दीपेश साहू