Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 हाथ-पैर बांधे, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग 
बलरामपुर। बलरामपुर में चरित्र शंका के चलते पति ने सोमवार दोपहर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर पेट्रोल डाल आग लगा दी। फिर पत्नी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर भाग निकला। मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मदनपुर निवासी राम प्रसाद ने करीब 9 साल पहले चंदौरा निवासी नेहा (28) से लव मैरिज की थी। दोनों की पांच और सात साल की दो बेटियां भी हैं। राम प्रसाद को शक था कि नेहा का किसी अन्य लड़के से संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था।

जलाने के बाद परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच सोमवार दोपहर भी विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि राम प्रसाद ने नेहा से मारपीट करने के बाद उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने पर नेहा को लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मौत के बाद मायके वालों ने पकड़ा, पर भाग निकला
आग लगाने से नेहा करीब 70 से 75 प्रतिशत झुलस गई थी। उपचार के दौरान रात करीब 8.30 बजे नेहा की मौत हो गई। नेहा की मौत होते ही पति राम प्रसाद वहां से भागने लगा। इस दौरान मायके वालों ने उसे पकड़ लिया और बाइक पर बिठाकर थाने ले जाने लगे, लेकिन वह भाग निकला।

दीपावली पर पंचायत और पुलिस ने कराया था समझौता
पति-पत्नी के बीच लगातार चल रहे विवाद से तंग आकर नेहा अपनी दोनों बेटियों को लेकर मायके चली गई थी। इस बीच दीपावली से पहले दोनों परिवारों को बुलाकर पंचायत और पुलिस ने समझौता कराया। इसके बाद नेता के पिता देवसाय ने उसे ससुराल भेज दिया था।​​​​​​

मरने से पहले मजिस्ट्रेट ने लिया बयान
वाड्राफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। झुलसी महिला का मृत्यु पूर्व बयान नायब तहसीलदार पारस शर्मा ने दर्ज किया है। अंबिकापुर में बीती रात उसकी मौत हो गई है। आरोपी पति भी उसके साथ गया था, जो वहां से भाग निकला है। मर्ग डायरी हमारे पास आने पर अपराध दर्ज किया जाएगा।