Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 गुजरात टाइटंस ने रिलीज करने का फैसला किया
0 गिल को मिल सकती है कप्तानी
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। गुजरात टाइटंस ने कप्तान हार्दिक पंड्या को रिलीज करने का फैसला किया है। हार्दिक फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में लौट रहे हैं। गुजरात की टीम से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को कन्फर्म किया है। शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कमान सौंपी जा सकती है।

मुंबई से एक खिलाड़ी गुजरात में आएगा
हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी से स्वैप किया गया है। हालांकि, वह खिलाड़ी कौन है इस बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पहले यह बताया जा रहा था कि मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा गुजरात में आ सकते हैं और हार्दिक मुंबई की कप्तानी करेंगे। एक खबर यह भी चल रही थी कि हार्दिक को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से स्वैप किया जाएगा।

पहले ही सीजन में गुजरात को चैंपियन बनाया
गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।