Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। फिल्म एनिमल रिलीज के 17वें दिन भी शानदार कमाई की। इसने तीसरे रविवार को 15 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 514 करोड़ रुपए करके 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 835.9 करोड़ रुपए हो गया है।

ट्रेड एक्सपर्ट का दावा है कि एनिमल जवान और पठान की तरह 1000 करोड़ की ओवरसीज कलेक्शन नहीं कर पाएगी। क्योंकि इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में सालार और डंकी रिलीज हो रही हैं।

तीसरे रविवार देशभर में कमाए 15 करोड़
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तीसरे रविवार को 15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। शनिवार की तुलना में रविवार को फिल्म के कलेक्शन में ग्रोथ देखने को मिला है। शनिवार को एनिमल ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म के हिंदी वर्जन की ऑक्यूपेंसी 22.14% थी।

तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 6 हिंदी फिल्में
फिल्म              कलेक्शन
बाहुबली            2 17.75 करोड़
गदर 2             16.1 करोड़
एनिमल            15 करोड़
जवान              13.9 करोड़
दंगल               13.68 करोड़
पठान               12.6 करोड़

चंद दिनों में तोड़ सकती है पठान और गदर 2 का रिकॉर्ड
फिल्म एनिमल जिस तरह से कमाई कर रही है, उम्मीद की जा रही है कि यह आने वाले फिल्म पठान और गदर 2 के डोमेस्टिक लाइफटाइम कलेक्शन को पार जाएगी। पठान ने जहां इंडिया में 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं गदर 2 का अब तक का कलेक्शन 525.45 करोड़ रुपए हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स का दावा है कि अगर फिल्म का कलेक्शन ऐसा ही रहा है यह कुछ दिनों में जवान का भी रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिसने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 643.87 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सबसे ज्यादा डोमेस्टिक कलेक्शन करने वाली टॉप-5 हिंदी फिल्में
फिल्म कलेक्शन
जवान 643.87 करोड़
पठान 543.05 करोड़
गदर 2 525.45 करोड़
एनिमल 514 करोड़*
दंगल 387.38 करोड़

फिल्म ने तीसरे वीकेंड कमाए 35-37 करोड़ रुपए
एनिमल ने तीसरे वीकेंड को लगभग 35-37 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी इसका सटीक नंबर आना बाकी है। इसी नंबर के साथ भी फिल्म ने जवान, पठान और दंगल के कलेक्शन को पीछे कर दिया है।