Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 नई सरकार में मनोज पिंगुआ, ऋचा, निधी छिब्बर और विकासशील को मिली पदोन्नति 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया है। नई सरकार में पहला पदोन्नति आदेश रविवार शाम जारी किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

इसके अलावा अफसरों के वेतन मैक्ट्रिक्स में बढ़ोतरी की गई है। आईएएस मनोज पिंगुआ, ऋचा शर्मा, निधी छिब्बर, विकासशील जैसे अधिकारियों के नाम शामिल है। इन चारों आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति छानबीन समिति की 26 दिसंबर को हुए बैठक में की गई अनुशंसा के आधार पर की गई है।

प्रमोट किए गए अधिकारियों में श्रम आयुक्त भीम सिंह, स्कूल शिक्षा सचिव राजेश सिंह राणा, सरगुजा संभाग आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी, पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं सत्यनारायण राठौर, आवास एवं पर्यावरण सचिव महादेव कावरे, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, बस्तर संभाग आयुक्त श्यामलाल धावड़े, वित्त सचिव शारदा वर्मा व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईएएस नीरज कुमार बंसोड़ शामिल हैं।