Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 लगातार 10वीं बार मंथली कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर

नई दिल्ली। सरकार ने दिसंबर-2023 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी जीएसटी से 1.64 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये एक साल पहले यानी दिसंबर 2022 के मुकाबले 10% ज्यादा है। तब जीएसटी से 1.49 लाख करोड़ रुपए जुटाए गए थे। वहीं एक महीने पहले नवंबर में सरकार ने जीएसटी से 1.67 लाख करोड़ रुपए जुटाए थे।

लगातार 10वीं बार ऐसा हुआ है कि रेवेन्यू कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ से ऊपर रहा है। हालांकि अब तक सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्‍शन अप्रैल 2023 में हुआ था, तब ये आंकड़ा 1.87 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया था। इसके अलावा लगातार 21 महीने से देश का जीएसटी कलेक्‍शन 1.4 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है।

सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए रहा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, दिसंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन 1,64,882 करोड़ रुपए रहा है। इसमें सीजीएसटी 30,443 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 37,935 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 84,255 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 41,534 करोड़ रुपए सहित) और सेस 12,249 करोड़ रुपए रहा है। सेस में माल के आयात से मिले 1,079 करोड़ रुपए शामिल हैं।

अब तक 13.32 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ
फाइनेंशियल ईयर 2023-24 यानी पिछले 9 महीने में अब तक टोटल 14.97 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ है। वहीं पिछले फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में टोटल 18.10 लाख करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।

जीएसटी कलेक्शन में महाराष्ट्र सबसे अव्वल
दिसंबर 2023 में जीएसटी कलेक्शन के लिहाज से टॉप-3 राज्यों में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में जीएसटी कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 14% बढ़कर 23,598 करोड़ रुपए रहा। इस लिस्ट में कर्नाटक 10,061 करोड़ के कलेक्शन के साथ दूसरे और गुजरात 9,238 करोड़ के कलेक्शन के साथ तीसरे नंबर पर है।

2017 में लागू हुआ था जीएसटी
जीएसटी एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (वैट), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। जीएसटी में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।