
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को कबीरधाम और सुकमा जिले के दौरे पर रहेंगे। सीएम साय गुरुवार सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से सुकमा रवाना होंगे्। यहां वे आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12.30 बजे सुकमा से कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुसुमघटा पहुंचेंगे। यहां सीएम श्री साय मिनी स्टेडियम में आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे।