Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दिल्ली कैपिटल के सूत्रों ने कहा-मैनेजमेंट के साथ मीटिंग में फैसला 

कोओनर ने कहा था- ऋषभ फिट हुए तो कप्तान होंगे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत फिट हो गए हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना भी तय हो गया है। हालांकि, पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे या नहीं, इस पर असमंजस है। हेड कोच पोंटिंग और सौरव गांगुली गुरुवार को विशाखापट्‌टनम में चल रहे कैंप में टीम के साथ जुड़ गए हैं।

टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने बताया है कि हेड कोच रिकी पोंटिंग की मैनेजमेंट से मीटिंग में पंत की कप्तानी पर फैसला होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एक अन्य सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी पंत की कप्तानी पर क्लियरिटी नहीं है। इस पर फैसला अगले 4-5 दिनों में हो सकता है।

टीम मालिक ने कहा था, पंत ही कप्तानी करेंगे
दिल्ली टीम के कोओनर पार्थ जिंदल ने कहा था कि ऋषभ पंत अगर फिट हुए तो कप्तान होंगे। IPL का अगला सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स 23 मार्च को मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

2022 में कार दुर्घटना का शिकार हुए थे पंत
पंत साल 2022 के दिसंबर में एक कार दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हुए थे। तब से वह क्रिकेट से पूरी तरह बाहर हैं। वह 14 महीने के लम्बे रिहैब और रिकवरी प्रोसेस के बाद फिट हुए। BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें एक दिन पहले ही विकेटकीपिंग और बैटिंग करने के लिए फिट घोषित किया।