Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 2019 में भाजपा 40, डीएम 24, कांग्रेस 15 और अन्य ने 23 सीटें जीती थीं

नई दिल्ली। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 40, डीएमके ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक, इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 8% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने 1,618 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की। इनमें से 16% यानी 252 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।  वहीं, 450 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 10 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 500 रुपए की संपत्ति है।

161 कैंडिडेट्स पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 10% यानी 161 कैंडिडेट ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। 7 उम्मीदवारों पर हत्या और 19 पर हत्या की कोशिश के मामले हैं। 18 उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। इनमें से एक पर रेप का मामला भी दर्ज है। वहीं, 35 कैंडिडेट्स पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इलेक्शन के पहले फेज में 1618 उम्मीदवारों में से 450 यानी 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। कैंडिडेट्स के पास औसत संपत्ति 4.51 करोड़ रुपए है। 10 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 500 रुपए की संपत्ति है। तमिलनाडु की थुथुकूडी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के. पोनराज 320 रुपए के साथ सबसे गरीब उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस का गढ़ रहा नागपुर
आरएसएस का हेडक्वॉर्टर होने के बावजूद नागपुर हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा। 1952 से 1996 तक और 1998 से 2009 तक ये सीट कांग्रेस के कब्जे में रही। 1996 के चुनाव में पहली बार भाजपा का खाता खुला था। तब बनवारीलाल पुरोहित सांसद चुने गए थे।2014 में नितिन गडकरी ने कांग्रेस की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। तभी से वे नागपुर सीट से सांसद हैं। गडकरी अब तीसरी बार मैदान में हैं। मुकाबला कांग्रेस के विकास ठाकरे से है। विकास ठाकरे नागपुर वेस्ट से विधायक हैं और मेयर रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की अधिसूचना जारी

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए गुरूवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में नौ राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 25 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।
इस बीच, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन होगा। इस चरण में 7 मई को 10 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 94 संसदीय सीटों पर मतदान होगा।
आयोग के अनुसार शुक्रवार को पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। पहले चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस चरण में 1,625 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए प्रचार अभियान बुधवार शाम को समाप्त हो गया।
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, उत्तराखंड और तमिलनाडु के सभी संसदीय क्षेत्रों में चुनाव होगा। इसके साथ ही राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और महाराष्ट्र की पांच-पांच , बिहार की चार , पश्चिम बंगाल की तीन , मणिपुर की दो और छत्तीसगढ़, त्रिपुरा तथा जम्मू-कश्मीर की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ शुक्रवार को एक ही चरण में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में नई विधानसभाओं के चुनाव के लिए भी मतदान होगा।

tranding
tranding