Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80%, बिहार में सबसे कम 48%; बंगाल-मणिपुर में हिंसा

नई दिल्ली। लोकसभा के पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग पूरी हुई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 हुई वोटिंग में 63 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। सबसे ज्यादा 80% वोटिंग त्रिपुरा में हुई, जबकि सबसे कम 48% वोटिंग बिहार में हुई। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। दो राज्यों पश्चिम बंगाल और मणिपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा की भी हुई।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए। अरुणाचल में 64% और सिक्किम में 68% लोगों ने राज्य में सरकार बनाने के लिए वोट डाले।

पहले चरण में सबसे ज्यादा 102 सीटों पर मतदान कराया कराया गया। पश्चिम बंगाल में तीन सीटों पर 77.57 प्रतिशत, त्रिपुरा की एक सीट पर 76.10 प्रतिशत, मणिपुर में दो सीटों पर 67.66 प्रतिशत, मेघालय में दो सीटों पर 69.91 प्रतिशत और असम में पांच सीटों पर 70.77 प्रतिशत वोट पड़े थे।
पुड्डुचेरी में एक सीट पर 72.84 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की एक सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर 65.08 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में पांच सीट पर 63.25 प्रतिशत, अरुणाचल प्रदेश में दो सीट पर 63.27 प्रतिशत, सिक्किम में एक सीट पर 68.06 प्रतिशत, नागालैंड में एक सीट पर 55.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिजोरम में एक सीट पर 52.73 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में आठ सीटों पर 53.56 प्रतिशत, उत्तराखंड में पांच सीटों पर 57.54 प्रतिशत, अंडमान-निकोबार में एक सीट पर 56.87 प्रतिशत, महाराष्ट्र में पांच सीटों पर 54.85 प्रतिशत, लक्षद्वीप में एक सीट पर 59.02 प्रतिशत, राजस्थान में 12 सीटों पर 50.27 प्रतिशत, तमिलनाडु की 39 सीटों पर 62.02 प्रतिशत वोट डाले गये थे।

पश्चिम बंगाल पूर्वोत्तर राजस्थान और अन्य जगहों पर विभिन्न मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही पुरुष और महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लग गयी थीं। पहली बार मताधिकार पाने वाले युवा मतादाताओं में मत देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
निर्वाचन आयोग की एक विज्ञप्ति के अऩुसार सभी 21 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में पहले चरण की मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से और शांतिपूर्वक चल रही है। अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों पर भी आज मतदान कराया गया। मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरह से संपन्न कराने के लिये पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किए गए हैं। 

बस्तर में जवान शहीद, मणिपुर मेें फायरिंग व कूचबिहार में हिंसा 
वोटिंग के दौरान मणिपुर के बिष्णुपुर में फायरिंग, बंगाल के कूचबिहार में हिंसा और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में सीआरपीएफ के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वह उसूर थाना क्षेत्र सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान यूबीजीएल सेल के विस्फोट होने से घायल हो गए थे। उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। 32 वर्षीय देवेंद्र कुमार सीआरपीएफ 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा। 
मणिपुर की दो लोकसभा सीटों (मणिपुर इनर और मणिपुर आउटर) पर भी इस फेज में वोटिंग है। हिंसा को देखते हुए आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

नगालैंड के 6 जिलों में वोटिंग जीरो
नगालैंड के 6 जिलों में लगभग 0% वोटिंग हुई है। ये जिले हैं- मोन, लॉन्गलेंग, तुएनसान्ग, नोकलाक, शामाटोर और किफिरे। ये सभी पूर्वी नगालैंड में आते हैं। ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गेनाइजेशन इन जिलों के लिए अलग प्रशासन और पहले से अधिक वित्तीय स्वंत्रता की मांग कर रहा है। इस संगठन ने इन जिलों के लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की थी।

इंफाल में ईवीएम में तोड़फोड़
इंफाल पूर्वी जिले के खुरई लाईखुटलेंबी के लोगों का आरोप है कि हथियारबंद बदमाश आए और वोट डाला। जब वास्तविक मतदाता आए तो उन्हें पता चला कि उनका वोट पड़ गया है। इससे गुस्साए लोगों ने ईवीएम मशीन में तोड़फोड़ कर दी।

पहले चरण में 1625 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, डीएमके ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है। पहले चरण में चुनाव खत्म होने के साथ ही 1,625 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

सद् गुरु जग्गी वासुदेव, बाबा रामदेव ने वोट डाला
रामदेव ने कहा कि हमने भारत की आजादी, एकता के लिए वोट डाला है। हमने चिकित्सा की आजादी के लिए मतदान किया है। वे बोले- हमें एक ऐसा भारत बनाना है कि यहां के नागरिक को खुद को भारतीय कहने में गर्व हो।

लंदन से वोट देने पहुंचीं अनूपपुर की श्रद्धा
शहडोल संसदीय क्षेत्र के अनूपपुर में रहने वाली श्रद्धा बियानी लंदन से वोट डालने पहुंची। श्रद्धा ने वार्ड नंबर 12 में मतदान किया। श्रद्धा यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में आर्किटेक्ट की पढ़ाई कर रही हैं। श्रद्धा ने कहा कि विदेश में पढ़ रहे बच्चों को वहीं से वोट डालने की सुविधा मिलनी चाहिए।

दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति ने नागपुर में मतदान किया
दुनिया की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे ने नागपुर में मतदान किया। अभी ज्योति की उम्र 30 साल है। 18 साल की उम्र से पहले उनकी लंबाई 2 फीट 0.3 इंच थी। 18 साल के बाद उनकी लंबाई 2 फीट 0.7 इंच थी। इसके बाद वह दुनिया की सबसे छोटी महिला बन गई। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

राज्यवार वोटिंग प्रतिशत 
राज्य                    वोटिंग प्रतिशत
अंडमान निकोबार   56.87
अरुणाचल प्रदेश      65.79
असम                    71.46
बिहार                    47.74
छत्तीसगढ़              63.41
जम्मू-कश्मीर         65.08
लक्ष्यदीप               59.02
मध्यप्रदेश             63.50
महाराष्ट्र                55.35
मणिपुर               68.81
मेघालय              73.69
मिजोरम             54.23
नगालैंड              56.91
पुड्डुचेरी             73.37
राजस्थान           51.91
सिक्किम            60.06
तमिलनाडु          62.27
त्रिपुरा                80.06
उत्तरप्रदेश            57.77
उत्तराखंड             53.72
प. बंगाल            77.57
कुल                    63.17

Loksabha Election 2024: सद्गुरु ने कोयंबटूर में किया मतदान, सभी से मतदान की  अपील की - Loksabha Election 2024: Sadhguru Jaggi Vasudev Casts His Vote In  coimbatore | Times Now Navbharat

 

 

 

 

tranding
tranding
tranding