Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 चिरमिरी में सभा में प्रियंका ने कहा-नीयत देख कर करें मतदान

चिरमिरी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहीं। प्रियंका गांधी ने कोरबा संसदीय क्षेत्र के चिरमिरी में जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने डोमनहिल ग्राउंड में कोरबा लोकसभा प्रत्यासी ज्योत्सना महंत के पक्ष में न्याय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए जनता से जागरुक होने की अपील की। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, मोदी जी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं, लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए। यह स्कीम थी, जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया।

मोदी सरकार की नीतियों और कार्यों की आलोचना करते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को आत्‍मनिर्भर बनाने की बजाये 5 किलो आनाज और आवास देकर निर्भर बना रही है। उन्‍होंने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार ने जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं किया केवल अपने करोबारी मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

प्रियंका ने जनता से जागरुक होने की अपील करते हुए कहा कि अभी मैं कह रही हूं कि बीजेपी ने कुछ नहीं किया वो भ्रष्‍ट हैं। यही बात बीजेपी के नेता कांग्रेस के लिए कहते हैं। उन्‍होंने कहा कि यहां आपको अपनी आत्‍मा की आवाज सुननी है। देखना है कि 10 साल में अपके जीवन में कितना बदलाव आया। महंगई कितनी कम हुई, रोजगार मिला या नहीं, अच्‍छी पाठशाला है या नही। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेता कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों की बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी के सभी नेता बड़ी- बड़ी बता करते हैं, लेकिन रोजगार, महंगाई और शिक्षा जैसे आपके मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस देश के आम लोगों के लिए काम करती है। छत्‍तीसगढ़ि‍यां स्‍वाभिमान की बात करते हुए उन्‍होंने मंच पर मौजूद पूर्व सीएम भूपेश बघेल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ के लिए बहुत काम किया। इनकी वजह से पूरे देश को छत्‍तीसगढ़ की संस्‍कृति की जानकारी मिली। यह बात बीजेपी वालों को पसंद नहीं आई इसलिए इन पर हमले करने लगे। प्रियंका ने कहा कि आज देश में जो राजनीति है वह गरीब, मजदूर , श्रमिक और किसान विरोधी राजनीति चल रही है। बीजेपी के नेता आपको बताते हैं कि देश में खुशहाली है, लेकिन आपकी बड़ी-बड़ी समस्‍याओं के बारे में कुछ नहीं कहते हैं।

कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोदी ने लगभग सब कुछ अरबतियों को दे दिया है। यहां के खदान देश के एयरपोर्ट, बंदरगाह सब अपने बड़े- बड़े खरबपति मित्रों को सौंप दिया। यह संपत्ति मोदी या किसी नेता की नहीं है। यह देश की संपत्ति है। रोजगार की सुरक्षा खत्‍म हो गई है। श्रमिकों को ठेकेदारों द्वारा शोषण हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि हम अपनी पार्टी में प्रयास कर रहे हैं कि आपके साथ न्‍याय हो। नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में सबसे ज्‍यादा अन्‍याय हुआ है। वोटर और जनता में जागरुकता कम हो गई है। पहले प्रधानमंत्री से लोग प्रश्‍न करते थे। धर्म के आधार पर वोट ले रहे हैं। जनता में जागरुकता जरूरी है।

प्रियंका ने कहा कि हदसेव जंगल बचाओ आंदोलन का क्‍या हुआ। हमारा देश आंदोलन से बना है। हसदेव में 15 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे गए हैं। हाथियों का हमला हो रहा है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए वादों की जानकारी देते हुए प्रियंका ने बताया कि देश में 30 लाख पद खाली पड़े हैं जिन्‍हें सत्‍ता में आते ही कांग्रेस भरेगी।

हम सर्वे कराकर कोयला आधारित उद्योग खुलवाएंगे
प्रियंका ने कहा कि मेरे पिताजी सुबह 4.30 बजे तक काम करते थे। कभी-कभी तो देखती थी कि देर रात को आए और सुबह 6 बजे फिर निकल गए। सिर्फ मेरे ही पिताजी ने नहीं, बल्कि जिनको भी इस देश की चिंता थी, जिनको इस देश की फिक्र थी, जिसकी नीयत साफ थी, वो ऐसा करते थे। इस मिट्‌टी में सबका पसीना है, सबका खून है। इसलिए चुनाव के समय अपने वोट की गंभीरता को समझो। यहां हमने कोरबा के लिए भी कुछ चीजें सोची हैं। सर्वे कराकर कोयला आधारित उद्योग खुलवाएंगे। कास्ट आयरन से जो जमीनें बर्बाद हुई हैं, उसे समतल कराएंगे, जिससे आबादी बस सके। बाजार मूल्य से चार गुना अधिक मुआवजा हम आपको देना चाहते हैं।

पिछले 10 सालों में देखो कि आपको क्या मिला
प्रियंका ने कहा कि ये देखो कि पिछले 10 सालों में आपको रोजगार आई है या नहीं? आपके इलाके में स्कूल आए हैं या नहीं, अच्छी शिक्षा मिल रही है या नहीं? बघेल जी ने स्वामी आत्मानंद स्कूल बनवाया, उसमें फ्री शिक्षा मिल रही थी, अब पैसे देने पड़ रहे हैं। मोदी जी कहते हैं कि संविधान को बदल डालेंगे। अब खुद तो सामने नहीं कहते हैं, लेकिन इनके जो नेता चुनाव लड़ रहे हैं, वो कहते हैं। जब ये बात समुदाय में फैली तो इनको लगा कि हम संकट में आ जाएंगे। जनता को यह बात समझ में नहीं आ रही है। अब मोदी जी कह रहे हैं कि ऐसी कोई बात नहीं है। पहले ये नकारते हैं, हम ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन जैसे ही सत्ता में आते हैं, ये वही करते हैं। ये आपको कमजोर कर रहे हैं। एकदम जागरूकता से इनकी बातें सुनों और इनको समझो। अगर नीयत सही नहीं है, तो सत्ता नहीं देनी चाहिए। सत्ता उसे ही देनी चाहिए, जिसकी नीयत सही हो।

इनके राज्य में महिलाओं पर अत्याचार होता है
प्रियंका ने कहा कि महिलाएं पहले अपने परिवार, बच्चों की खुशी देखती हैं, फिर अपनी देखती हैं। जब मैं बच्चों की परवरिश की बात करती हूं तो आपके बच्चों की सिर्फ नहीं, बल्कि देश के बच्चों की बात करती हूं। ये देश के भविष्य की बात है। हाथरस में महिला को जलाकर मार दिया। मोदी जी, योगी जी ने पलक तक नहीं झपकाई। उन्नाव में भी यही हुआ, कुछ नहीं छोड़ा उसके घर में, क्योंकि आरोपी भाजपा से जुड़ा था। उस महिला को जला दिया, उसके खेत भी जला दिया, लेकिन भाजपा के नेताओं ने एक शब्द नहीं बोला। जो जहां-जहां अत्याचार कर रहा है, उसे बचा रहे हैं। जो मैडल लाईं, ओलंपिक जाती हैं, वे गांव-गांव से आती हैं। जब मेडल लाईं, तो चाय पिलाई। जब वही महिलाएं सड़क पर उतरीं और कहा कि आपके एक नेता ने अत्याचार किया है, हमें बचाओ तो मोदी जी नहीं सुनते हैं। उसने मुझसे कहा कि मैं अगर मैडल लाऊंगी तो मोदी जी मेरी बात सुनेंगे। अब वो इतनी मायूस थी कि देश और सरकार उसकी बात नहीं सुन रहे हैं। प्रधानमंत्री के पास उसके लिए 5 मिनट नहीं है। इसकी बजाय पूरी सरकार उस शख्स को बचाने में लगी थी, जिसने अत्याचार किया, क्योंकि राजनीतिक तौर पर उससे मदद हो रही थी। जब आपको कुछ देने की बात करते हैं तो 5 किलो राशन देने को कहते हैं। नार्थ ईस्ट में कहते हैं 1200 रुपए देंगे। इससे क्या होगा? क्या आपका बच्चा भविष्य बना पाएगा। अगर मैं बोलूं कि ये लोग 5 किलो राशन, और ये लोग रोजगार तो क्या लोगे? रोजगार आपको आत्मसम्मान देगा, आपको चलने का रास्ता दिखाएगा, आगे बढ़ाएगा। जबकि ये 5 किलो राशन देकर आपको अपने पर निर्भर बनाना चाहते हैं। इनको बोलो कि रोजगार दें। मोदी जी सामने आते हैं तो पूछो इनसे कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया? इन्होंने क्या किया? आपसे रोजगार छीना, आपकी जमीन छीनी, आपका खाना छीना। जागरूक बन जाओ, नहीं तो आपका ही नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य संकट में आएगा। अपने बच्चों का सोचो, अगर रोजगार नहीं होगा तो क्या करेंगे? हम महिलाओं को 1200 रुपए नहीं, एक लाख रुपए सालाना देंगे।

धर्म के नाम पर वोट मांग रहे, काम के लिए नहीं
प्रियंका ने कहा कि, हमने घोषणापत्र का नाम न्यायपत्र का नाम दिया। न्याय पत्र इस लिए कि आपके साथ अन्याय हुआ। मोदी जी की सरकार में गरीबों के साथ अन्याय हुआ, खरबपतियों और उद्योगपतियों के साथ नहीं हुआ।

बघेल जी एक बार यूपी में आए, जब मैं वहां काम कर रही थी।
प्रियंका ने कहा कि मैंने उनसे कहा कि आप लोगों से मिल लीजिए। उस मीटिंग के बाद मुझसे बोले कि यहां के व्यापारी मुझसे सवाल पूछने के लिए हिचक रहे थे। मैं जब उन्हें सवालों का जवाब देता हूं, जब उनको बताता हूं कि क्या-क्या करना चाहता हूं, तो उन्होंने कहा कि हमारी हिम्मत नहीं है कि हम अपने मुख्यमंत्री से सवाल कर सकें। उत्तर प्रदेश में धर्म की चर्चा हो रही है, जाति की बात हो रही है, काम की बात नहीं हो रही है। इससे वोट बंट जाएगा। जो पहले जवाबदेही होती थी, इंदिरा जी, राजीव जी अपने संसदीय क्षेत्र में जाते थे, तो लोग डांट देते थे। कहते थे बैठो चाय पिओ, लेकिन वोट तभी मिलेगा जब सड़क बनेगी। प्रधानमंत्री को भी डांट देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। नेता को अब इसकी परवाह नहीं है, उसे पता है कि वोट तो उसे मिलना है, उसे बस धर्म का नाम लेना है। इसका पता जागरूकता से ही चलेगा। जागरूकता तभी आएगी जब आप संविधान को समझेंगे।

भाजपा में जाते ही भ्रष्ट नेता दूध के धुले हो जाते हैं
प्रियंका गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े भ्रष्ट नेताओं को अपने पार्टी में डाल रखा है। जो दूसरी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता थे, पहले उन पर दबाव डाला, जांच शुरू की। जब उनकी पार्टी में आ गए तो वह दूध के धुले हो गए। सब केस बंद हो गए। कांग्रेस पार्टी में हमारा प्रयास होता है कि हम जिन्हें आगे बढ़ाएं, वो जनता के लिए काम करके दिखाए, क्या वो समझ रहा है कि जनता ही सर्वोपरि है? आपने देखा, जब प्रदेश में हमारी सरकार रही, हमने प्रयास किया कि सब कुछ आपके हितों के लिए हो। भाजपा की सरकार ये सब नहीं करती, बल्कि ऐसी योजनाओं पर रोक लगाती है।

मोदी जी ने देश की संपत्ति को अपने मित्रों को सौंप दिया
प्रियंका गांधी ने कहा कि, भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की बात की। उन्होंने इसके लिए काम किया, लेकिन कुछ पार्टियों और भाजपा को ये बाद पसंद नहीं आई।

जो सबसे पहली कोयले की खदान है, वो चिरमिरी में हैं
प्रियंका ने कहा कि इंदिरा जी ने खदानों का राष्ट्रीयकरण कराया, जिससे आपको रोजगार मिले। इससे लाखों को रोजगार मिला। आज जो देश में राजनीति है, वो किसानों, श्रमिकों, गरीबों के विरोधी राजनीति चल रही है। भाजपा के नेता आते हैं तो बतातो हैं कि अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, गरीबी दूर हो रही है, लेकिन जब मैं आपको कहती हूं कि गहराई से आपको बातें समझनी हैं, तो इसका मतलब है कि खासतौर से मोदी जी जब कहते हैं तो आपको पूछना पड़ेगा कि यहां कि बात क्यों नहीं करते हैं। आपकी कई बातें हैं, आपकी दिक्कतें हैं, लेकिन उनकी बातें नहीं हो रही हैं। आपके मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जी-20 की बातें होती हैं, लेकिन आपके संघर्षों की बातें नहीं होती हैं। कई कोयला खदानें बंद हैं, कई का निजीकरण हो गया, कई का हो रहा है। मोदी जी ने सबकुछ हंसते-हंसते अपने खरबपती मित्रों को दे दिया है। ये देश की संपत्ति है, जो आपकी थी, आपके लिए थी, लेकिन अब बड़े-बड़े सेठ तय करेंगे। श्रमिकों का ठेकेदारी के द्वारा आपका शोषण हो रहा है। आपका हक बड़े-बड़े खरबपतियों को दे दिया है। ये हक आपका है, इसे संविधान ने आपको दिया है। आज परिस्थिति ये है कि सिर्फ एक ही ट्रेन आ रही है यहां।

ये धरती वीरों, क्रांतिकारियों, जन नायकों की
प्रियंका गांधी ने भगवान जगन्नाथ जी, मां महामाया, छत्तीसगढ़ी महतारी के जयकारे के साथ अपनी बात शुरू की। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी दादी मां ने हमेशा कहा था कि आदिवासी हमेशा अपने जंगल, जमीन, जानवर, प्रकृति को प्यार करते हैं। उनकी देखभाल करते हैं। इंदिरा जी, जब भी आदिवासी इलाकों में जाती थीं, वहां से मिली चीजों-उपहारों को अपने घर में संभाल कर रखती थीं। आज भी उनके घर में सुरक्षित हैं। ये धरती वीरों, क्रांतिकारियों, जन नायकों की है।

भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है
भूपेश बघेल ने कहा कि न्याय के बारे में प्रियंका गांधी बात करेंगी, लेकिन इतना पैसा आएगा कहां से? ये भाजपा के लोग 2018 के पहले भी छत्तीसगढ़ में उठाते थे कि धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, बोनस, चावल देने के लिए पैसा कहां से आएगा, लेकिन हमने वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि, अगर छत्तीसगढ़ में हो सकता है, तो देश में भी हो सकता है। कांग्रेस एक तरफ गरीब-मजदूरों-किसानों को ताकतवर बनाने का काम करती है, वहीं भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी करती है।

संविधान खतरे में है
भूपेश बघेल ने कहा कि ये लड़ाई कांग्रेस की नहीं, हमारी नहीं, बल्कि पूरे भारतवासियों की है, क्योंकि संविधान खतरे में हैं। ये चिरमिरी जिला है, आपने अलग जिले की मांग की, हमने पूरी की। आपने मेडिकल कॉलेज मांगा, हमने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया, वो भी जल्दी ही मिलेगा। महिलाओं के खाते में रुपए गए, राशन दिया, धान खरीदी में बोनस दिया, बिजली बिल हाफ किया, हमने आपके लिए सोचा और किया। जब से भूपेश बघेल की सरकार आई, सब कुछ सायं-सायं बंद हो गया। अब बिजली बिल महंगा होगा, गोठान बंद हो गया, गोबर खरीदी बंद हो गई, 35 किलो चावल बंद हो गया।

 

tranding
tranding
tranding