Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

भुवनेश्वर/अमरावती। लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। ओडिशा में 24 साल से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक के हाथ से सत्ता खिसक गई है। भाजपा को 147 में से 78 तो बीजेडी को 51 सीटें मिल रही हैं।

वहीं, आंध्र प्रदेश में एनडीए (टीडीपी, भाजपा और जन सेना पार्टी) की सत्ता में वापसी हुई है। टीडीपी 175 में से 134 सीटें जीत रही है। मौजूदा सीएम जगन मोहन रेड्डी की वायएसआरसीपी को सिर्फ 12 सीटों पर सिमट गई है।

आंध्र में 2019 में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वायएसआरसीपी) के जगन मोहन रेड्डी 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (जेएसपी) के साथ गठबंधन किया है।
वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

उपचुनावः 12 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों के नतीजे 
लोकसभा चुनाव की काउंटिंग के साथ 12 राज्यों की 26 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की काउंटिंग जारी है।
गुजरातः गुजरात की 5 में से 2 सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है, 2 पर आगे हैं। पोरबंदर में अर्जुन देवाभाई मोढवाडिया ने 1 लाख 16 हजार 808 वोट से कांग्रेस के ओदेदारा राजू भीमा को हराया। खंबात विधानसभा सीट से बीजेपी के चिरागकुमार अरविंदभाई पटेल ने जीत दर्ज की है। उन्हें 88457 वोट मिले, जबिक उनके विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्रसिंह हरिसिंग परमार को 50129 वोट मिले। इसके अलावा वाघोडिय, विजापुर और मानावाडर में बीजेपी उम्मीदवार लीड कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेशः  हिमाचल की छह सीटों पर हुए उपचुनाव में लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस की अनुराधा राणा ने 1960 वोट के अंतर से निर्दलीय उम्मीदवार राम लाल करकांडा को हराया। राणा को 9414 वोट मिले और मरकांडा को 7454 वोट मिले। सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के ही कैप्टन रंजीत सिंह ने 2440 वोट से जीत दर्ज की है। उन्हें 29,529 वोट मिलें। उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के राजिंदर राणा को 27,089 वोट मिले। राज्य की धर्मशाला, बड़सर से बीजेपी और गगरेट, कुटलैहड़ से कांग्रेस आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेशः यूपी की चार में से तीन सीटों पर भाजपा, एक सीट पर सपा आगे है।
प. बंगालः  की दो सीटों में से एक पर टीएमसी तो एक पर भाजपा आगे है। 
कर्नाटकः कर्नाटक की एक सीट पर कांग्रेस आगे है। 
बिहारः बिहार की एक सीट पर सीपीआईएम को बढ़त है। 
हरियाणाः की करनाल सीट पर भाजपा को बढ़त है। 
झारखंडः की गांडेय सीट पर भाजपा आगे है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पीछे चल रही हैं। 
राजस्थानः राजस्थान की एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी आगे है। 
तमिलनाडुः तमिलनाडु की एक सीट पर कांग्रेस लीड कर रही है।
तेलंगानाः तेलंगाना की एक सीट पर कांग्रेस आगे है।
त्रिपुराः त्रिपुरा की एक सीट पर भाजपा आगे है।