Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 कोर ग्रुप भी बना रहेगा
मुंबई। बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजीज को 5 खिलाड़ी तक रिटेन करने की परमिशन दे सकता है। बोर्ड इस साल के अंत में होने जा रहे ऑक्शन से राइट टु मैच कार्ड का विकल्प हटाकर कम से कम 5 रिटेंशन पर विचार कर रहा है, ताकि टीमों की ब्रांड वैल्यू बरकरार रहे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि इन 5 खिलाड़ियों में कितने भारतीय व कितने विदेशी हो सकते हैं।

टीमों ने पिछले महीने बोर्ड से एक मीटिंग में इस पर बोर्ड से चर्चा की थी। अधिकांश फ्रेंचाइजीज 5-6 खिलाड़ियों को रिटने करने की मांग कर रही थीं। बताया जा रहा है कि बोर्ड फ्रेंचाइजीज की बात मानने जा रहा है। लीग की मेगा ऑक्शन इस साल के अंत में हो सकता है।

भारतीय बोर्ड से 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति का सबसे ज्यादा फायदा मुंबई इंडियंस को होगा। ऐसा होने पर मुंबई इंडियंस जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी।

चेन्नई भी गायकवाड़, जडेजा, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ियों को अपने पास रख सकती है। राजस्थान के पास भी बटलर, संजू सैमसन, अश्विन और चहल जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ ओवरसीज प्लेयर्स को होल्ड करने का ऑप्शन होगा।

अभी 4 प्लेयर्स ही रिटेन होते हैं
अभी नीलामी के लिए रिटेन के नियम के मुताबिक एक टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, वहीं एक खिलाड़ी को राइट टु मैच (आरटीएम) कार्ड के साथ अपने साथ जोड़ा जा सकता था। ऐसे में टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन का मौका मिलता है। किसी भी टीम को अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत है। बीसीसीआई ने 2021 में फ्रेंचाइजी को अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी थी।

क्या असर होगा?
0 5 प्लेयर्स रिटेन होने से सभी फ्रेंचाइजीज की ब्रॉन्ड वैल्यू बढ़ेगी।
0 टीमें अपने कोर ग्रुप को रोक सकेंगी। मुंबई-चेन्नई को ज्यादा फायदा होगा।
0 एमएस धोनी आईपीएल का एक और सीजन भी खेल सकते हैं।
0 रोहित, बुमराह, सूर्या और पंड्या को रिटेन कर सकेगी मुंबई