Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 सचिन के साथ लारा, शेन वॉटसन, जॉन्टी रॉड्स जैसे 6 टीमों के लिजेंड्स 26 नवंबर को पहुंचेंगे

रायपुर। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) रायपुर में होने जा रहा है। रायपुर के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सिर्फ सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लिजेंड रायपुर पहुंचने वाले हैं।
आईएमएल का शेड्यूल भी जारी हो गया है। 26 नवंबर से खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू होगा। 28 नवंबर को शहीद वीरनारायण स्टेडियम में पहला मैच खेला जाएगा। रायपुर में ही आईएमएल का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा। यहां कुल 8 मैच खेले जाएंगे।

टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले
सचिन समेत इंडियन क्रिकेट टीम के पुराने सितारे जैसे युवराज, सहवाग, कैफ भी रायपुर में दिखेंगे। आईएमएल की टीमों के कप्तान और शेड्यूल की घोषणा मुंबई में हुई। हालांकि किस टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी होंगे तय नहीं है। सूत्रों की मानें तो इससे पहले रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी मैच में दिखे सितारे ही इस बार आईएमएल में नजर आएंगे।

टी-20 फॉर्मेट के ये मैच 17 नवंबर से शुरू होकर से 8 दिसंबर, 2024 तक खेले जाएंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 17 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच एक जोरदार मुकाबला होगा। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा आमने-सामने होंगे। 21 और 24 नवंबर के इस सीरीज के मैच लखनऊ में होंगे। इसके बाद सारे मुकाबले रायपुर में ही खेले जाएंगे।

मैच के शेड्यूल
मैच                            तिथि           स्थान
भारत/श्रीलंका              17 नवंबर    मुंबई
आस्ट्रेलिया/द. अफ्रीका   18 नवंबर   मुंबई
श्रीलंका /इंग्लैंड             19 नवंबर    मुंबई
वेस्टइंडीज/आस्ट्रेलिया    20 नवंबर   मुंबई
भारत/द. अफ्रीका           21 नवंबर    लखनऊ
द. अफ्रीका/इंग्लैंड           23 नवंबर     लखनऊ
भारत/आस्ट्रेलिया        24 नवंबर     लखनऊ
वेस्टइंडीज/श्रीलंका       25 नवंबर     लखनऊ
इंग्लैंड/आस्ट्रेलिया        26 नवंबर     लखनऊ
वेस्टइंडीज/द. अफ्रीका    27 नवंबर     लखनऊ
भारत/इंग्लैंड                28 नवंबर      रायपुर
श्रीलंका/इंग्लैंड             30 नवंबर     रायपुर
भारत/वेस्टइंडीज          01 दिसंबर     रायपुर
श्रीलंका/आस्ट्रेलिया        02 दिसंबर     रायपुर
वेस्टइंडीज/इंग्लैंड           03 दिसंबर     रायपुर
पहला सेमीफाइल            05 दिसंबर    रायपुर
दूसरा सेमीफाइनल          06 दिसंबर     रायपुर
फाइनल                       08 दिसंबर    रायपुर