
0 इस साल 22% बढ़कर 93,353 प्रति 10 ग्राम पहुंचा, ये अब तक सबसे महंगा
नई दिल्ली। सोने के दाम ने शुक्रवार 11 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 3192 बढ़कर 93353 पर पहुंच गया। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 90161 थी।
एक किलो चांदी की कीमत आज 2260 बढ़कर 92929 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 90,669 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का हाई बनाया था।
सोने में तेजी के कारण
0 अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
0 डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
0 शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वैलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,555 रुपए है।
मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,450 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,400 रुपए है।
इस साल अब तक 17191 रुपए महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76162 रुपए से 17191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

