
0 कैरेट के हिसाब से देखें सोने-चांदी की कीमत
नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में आज यानी गुरुवार, 15 मई को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,494 रुपए गिरकर 92,365 रुपए पर आ गया। शुरुआती कारोबार में इसमें 2,375 रुपए की गिरावट थी, लेकिन बाद में इसमें रिकवरी आई। कल सोने की कीमत 93,859 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, चांदी का भाव भी 1,828 रुपए कम होकर 94572 रुपए पर आ गया। शुरुआती कारोबार में इसमें भी 2,297 रुपए की गिरावट थी। कल यानी बुधवार को एक किलो चांदी की कीमत 96,400 रुपए थी। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में सोने की कीमत
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 94,080 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,930 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 86,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपए है।