
0 3,695 बढ़कर 1,04,675 प्रति किलो बिक रही, सोना 1,416 महंगा हुआ
नई दिल्ली। चांदी का भाव आज यानी 5 जून को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 1 किलो चांदी का भाव 3,695 बढ़कर 1,04,675 प्रति किलो पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी का भाव 1,00,980 प्रति किलो था।
वहीं सोने के दाम में भी आज तेजी रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,416 बढ़कर 98,163 हो गया है। इससे पहले सोने की कीमत 96,747 प्रति 10 ग्राम थी। सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 1 किलो चांदी की कीमत
दिल्ली: 1,04,000
मुंबई: 1,04,000
कोलकाता: 1,04,000
चेन्नई: 1,14,000
भोपाल: 1,04,000
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,450
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,300
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,300
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,300
भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत 99,650 और 22 कैरेट सोने की कीमत 91,350
इस साल अब तक 22,000 महंगा हो चुका है सोना
इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,001 रुपए बढ़कर 99,750 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 18,658 रुपए बढ़कर 1,04,675 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।