Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 एनएसई के फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स टूटे
मुंबई। अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रही। सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 203 अंक की गिरावट रही, ये 24,565 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। सनफार्मा का शेयर 4.43% गिरा। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स सहित कुल 18 शेयर्स 1% से 4.5% तक नीचे आ गए। एशियन पेंट्स, ट्रेंट और एचयूएल 3% तक चढ़े।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 तेजी और 39 में गिरावट रही। एनएसई के फार्मा 3.33%, हेल्थकेयर 2.77%, मेटल 1.97%, आईटी 1.85%, रियल्टी 1.78%, पीएसयू बैंक 1.13% गिरे। ऑटो, मेटल और मेटल में भी गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट 
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.66% नीचे 40,799.60 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 3.88% नीचे 3,119 पर बंद हुआ। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.07% नीचे 24,508 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.37% गिरकर 3,559.95 पर बंद हुआ।
31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.74% गिरकर 44,131 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.034% नीचे 21,122 पर और एसएंडपी 500 0.37% नीचे 6,339 पर बंद हुए।