Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 अशोक गहलोत बोले- अब एनडीए बताए उनका नेता कौन

पटना। बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का सीएम चेहरा आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने महागठबंधन की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो उपमुख्यमंत्री मुकेश सहनी होंगे। उपमुख्यमंत्री और भी लोग बनाए जाएंगे, जो पिछड़े समुदाय से होंगे।

श्री गहलोत ने कहा कि हमारा नेता तो तेजस्वी यादव हैं। एनडीए बताए कि उनका सीएम फेस कौन होगा। सिर्फ नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे, कहने से नहीं चलेगा। ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे।

महागठबंधन की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस 50 मिनट चली। इसमें आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी समेत 7 दलों के 14 नेता शामिल हुए। इसमें सभी दलों के नेताओं को बोलने मौका दिया गया। सभी ने अपने भाषण में महागठबंधन में एकजुटता की बात कही।

बिहार में इंडस्ट्री नहीं, लोग पलायन कर रहेः तेजस्वी
तेजस्वी ने कहा कि जेडीयू के 20 साल राज करने के बाद, 11 साल मोदी के शासन के बाद बिहार सबसे गरीब है। बिहार में इंडस्ट्री नहीं है। बिहार से पलायन हो रहा है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार फिसड्डी है। बिना घूस दिए यहां काम नहीं होता। जनप्रतिनिधियों की भी पूछ नहीं है। डिपार्टमेंट मंत्री नहीं, अफसर चला रहे हैं। कई घोटाले हुए, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। चूहे पुल गिरा दे रहे हैं। पटना की सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, बिजनेसमैन की हत्या हो गई, कहीं कुछ नहीं हुआ। एनडीए ने अपना कोई एजेंडा, ब्लूप्रिंट या मैनिफेस्टो नहीं बताया कि वे आगे आने वाले सालों में क्या करेंगे। ये हमारी नकल करते हैं हमने पेंशन बढ़ाने की, पेंशन बढ़ाने का कह दिया। हमने नौकरी देने का कहा तो नौकरी देने की बात करने लगे। ये थके लोग हैं। ये हर हाल में कुर्सी पर बैठना चाहते हैं, न कि बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे
तेजस्वी ने कहा कि हम सभी का दिल से धन्यवाद देते हैं कि मुझ पर पुन भरोसा जताया है। सभी का दिल से धन्यवाद है। सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। जैसा कि गहलोत जी ने कहा कि नीतीश जी के साथ एनडीए में जो अन्याय हो रहा है, उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं किया गया। वे लोग नीतीश जी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। ये अमित शाह जी एक बार नहीं, कई बार बोल चुके हैं। आखिर आप लोग मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान क्यों नहीं कर रहे? जेडीयू के कई नेता नीतीश जी की खराब सेहत का फायदा उठाकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, अपनी पार्टी खत्म कर रहे हैं।

हमें बिहार बनाने का काम करना है
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, दीपांकर चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, मुकेश सहनी, कृष्णा लवरू समेत महागठबंधन के कई साथी मौजूद हैं। हमसे ज्यादा आप लोगों को इंतजार था कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा। हमें बिहार बनाने का काम करना है, इसलिए एकजुट हुए हैं।

देश के हालात गंभीरः अशोक गहलोत
बिहार कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत बोले- देश के हालात गंभीर हैं। लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि देश कहां जाएगा। बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है। बेरोजगारी हो या अन्य कई मुद्दे हों, जैसा कि सब साथियों ने बताया, छात्र, युवा, किसान, चिंता रोजगार की है। लोग बदलाव चाहते हैं। गहलोत ने कहा- हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। डेमोक्रेसी का मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं, आप लोग सब जानते हैं। बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।

संविधान की रक्षा करने के लिए बिहार तैयारः भट्टाचार्य
लेफ्ट नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार का राष्ट्रीय संदर्भ है। हम कहना चाहते हैं कि देश के संविधान की रक्षा करने के लिए बिहार तैयार है। वोट चोर, गद्दी छोड़ बिहार इस नारे को साकार करेगा।

tranding
tranding