Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज हार के बाद फोटो शेयर की, प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे
सिडनी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के एयरपोर्ट से भारत आने की फोटो शेयर की। उन्होंने पोस्ट के साथ लिखा, एक आखिरी बार, सिडनी से अलविदा। उन्होंने एयरपोर्ट पहुंचने की फोटो शेयर की।

भारत ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में ही आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता था। इस नतीजे के बावजूद टीम ने वनडे सीरीज 1-2 से गंवा दी। रोहित ने दूसरे वनडे में फिफ्टी, तीसरे वनडे में सेंचुरी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार क्रिकेट खेला
38 साल के रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में शायद आखिरी बार ही इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। टीम इंडिया को 2027 तक ऑस्ट्रेलिया में कोई और वनडे सीरीज नहीं खेलनी है। इसी साल साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप होना है। हालातों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित रिटायरमेंट ले लेंगे। इसीलिए उन्होंने सिडनी को अलविदा कहते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की।

रोहित सीरीज के टॉप स्कोरर रहे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण 26-26 ओवर का किया गया। रोहित इसमें 8 रन ही बना सके। एडिलेड में दूसरे वनडे में रोहित ने 73 रन बनाए और टीम को 265 तक पहुंचाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वनडे में 236 रन बनाए। भारत ने इस मुकाबले में वापसी की और 38.3 ओवर में 1 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। रोहित ने 121 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। 3 मैचों में 202 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।