Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding


0 नेटवर्थ 4 दिन में 150 बिलियन डॉलर बढ़कर 750 बिलियन डॉलर हुई
0 इतनी संपत्ति वाले दुनिया के पहले पहले शख्स
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की संपत्ति पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल की जीडीपी से ज्यादा हो गई है। 4 दिन में उनकी नेटवर्थ 150 बिलियन डॉलर (13.46 लाख करोड़) बढ़कर 750 बिलियन डॉलर (67.18 लाख करोड़) पार कर गई है। जबकि तीनों देशों की कुल जीडीपी करीब 555 बिलियन डॉलर है। मस्क नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले शख्स बने हैं। 

इससे पहले 16 दिसंबर को मस्क की संपत्ति 600 बिलियन (डॉलर 54 लाख करोड़ रुपए) पर पहुंची थी। उनकी संपत्ति में यह बढ़ोतरी डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आई, जिससे मस्क का 56 बिलियन डॉलर का टेस्ला पे पैकेज बढ़कर 139 बिलियन डॉलर हो गया।
फोर्ब्स बिलियनेयर्स इंडेक्स में मस्क की नेटवर्थ इस समय 649 बिलियन डॉलर दिख रही है। ये भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ के बराबर है। इसके साथ ही मस्क की वेल्थ उनके बाद आने वाले दुनिया के सबसे रिचेस्ट टेक बिलियनेयर्स (लैरी पेज 252.6 बिलियन, लैरी एलिसन 242.7 बिलियन, जेफ बेजोस 239.4 बिलियन) की कुल संपत्ति से ज्यादा है।

इलॉन मस्क की वेल्थ बढ़ने के तीन बड़े कारण
0 टेस्ला का 56 बिलियन डॉलर पे पैकेज रिस्टोर होनाः  2018 में टेस्ला ने मस्क को 56 डॉलर बिलियन का स्टॉक ऑप्शन पैकेज दिया था। 2024 में लोअर कोर्ट ने इसे कैंसल कर दिया, लेकिन दिसंबर 2025 में डेलावेयर सुप्रीम कोर्ट ने इसे वापस बहाल कर दिया। अब यह पैकेज 139 बिलियन का हो गया। इससे मस्क की वेल्थ में सबसे बड़ा जंप आया और पहली बार 700 बिलियन डॉलर पार हुई।
0 स्पेसएक्स की वैल्यूएशन 800 बिलियन डॉलर पहुंचनाः रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी के अंदर ही हुई शेयर्स की बिक्री में स्पेसएक्स की टोटल वैल्यूएशन $800 बिलियन निकली है। मस्क के पास स्पेसएक्स में लगभग 42% हिस्सेदारी है। यदि कंपनी अमेरिकी शेयर बाजार में 800 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर लिस्ट होती है, तो मस्क की हिस्सेदारी की कीमत अकेले 336 बिलियन डॉलर से ज्यादा बढ़ सकती है।
0 टेस्ला शेयर प्राइस और नया 1 ट्रिलियन डॉलर पे पैकेजः टेस्ला शेयर प्राइस में बढ़ोतरी और नवंबर 2025 में शेयरहोल्डर्स ने मस्क का 1 ट्रिलियन पे पैकेज अप्रूवल ने भी वेल्थ बूस्ट किया। 2025 में मस्क की वेल्थ में 340 बिलियन डॉलर से ज्यादा ऐड हुए। टेस्ला में उनका 12% स्टेक है, जो शेयर प्राइस बढ़ने से सीधे वेल्थ बढ़ाता है।

टेस्ला और एक्सएआई ने भी बढ़ाई मस्क की दौलत
0 टेस्ला: स्पेसएक्स के अलावा, मस्क की ईवी कंपनी टेस्ला में भी उनकी लगभग 12% हिस्सेदारी है। 2025 में अब तक टेस्ला के शेयर 13% चढ़ चुके हैं। सोमवार को भी टेस्ला के शेयर करीब 4% ऊपर थे, जब मस्क ने कहा कि कंपनी फ्रंट पैसेंजर सीट पर बिना सेफ्टी मॉनिटर के रोबोटैक्सी का परीक्षण कर रही है। मस्क की टेस्ला में हिस्सेदारी अब लगभग 197 बिलियन डॉलर की है।
0 एक्सएआई: उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एक्सएआई भी 230 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर 15 अरब डॉलर की नई इक्विटी जुटाने के लिए बातचीत के एडवांस स्टेज में है।