0 साउथ अफ्रीका अंडर-19 को 2 विकेट से हराया
बेनोनी (साउथ अफ्रीका)। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 19 बॉल पर फिफ्टी बनाई। उन्होंने 24 बॉल में 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और एक चौका भी जमाया।
इस तरह उन्होंने 68 में से 64 रन बाउंड्री से बनाए। बेनोनी के विलोमूर पार्क स्टेडियम में वैभव ने छक्के से अपना खाता खोला। फिर फिफ्टी पूरी होते-होते 8 छक्के लगा दिए।
246 के टारगेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 115 रन बना लिए। तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। फिर 27 ओवर में 174 रन का रिवाइज्ड टारगेट मिला। भारत ने 23.3 ओवर में मैच जीत लिया।
वैभव की फिफ्टी से भारत की तेज शुरुआत
245 रन का टारगेट चेज करने उतरी भारतीय टीम ने वैभव की फिफ्टी के सहारे तेज शुरुआत की। टीम ने 10 ओवर के पावरप्ले-1 में 2 विकेट पर 103 रन बना डाले थे। वैभव ने पहले ओवर में दो छक्के लगाए थे।
2-0 से आगे हुआ भारत
वैभव 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके विकेट के बाद खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। तब तक भारत ने 115 रन बना लिए थे। भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का नया टारगेट मिला। वेदांत त्रिवेदी और विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडु ने टीम को जीत दिला दी। वेदांत ने 31 और अभिज्ञान ने 48 रन बनाए। साउथ अफ्रीका से दोनों विकेट माइकल क्रुसकैम्प ने लिए।
साउथ अफ्रीका 245 रन पर ऑलआउट
टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 246 रन का टारगेट चेज कर रही है। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी अफ्रीकी टीम 49.3 ओवर में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से जानसन रोवल्स ने 113 बॉल पर 114 रनों की पारी खेली। इस पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। इंडियन टीम की ओर से किशन सिंह ने 3 विकेट झटके। आरएस अम्ब्रिश को 2 विकेट मिले। कनिष्क चौहान और खिलन पटेल ने एक-एक विकेट लिया।
अफ्रीकी ओपनर्स पावरप्ले में पवेलियन लौटे
टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के अंदर ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। किशन सिंह ने अदनान लागदीन (25 रन), जोरिच वान शाल्कवाइक (10 रन) और कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया (14 रन) को पवेलियन की राह दिखाई।