0 कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही
0 फैंस बोले-हार्दिक, अभिषेक को देखने आए हैं
रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच खेला जा रहा है। एंट्री गेट शाम 4 बजे से खुल गए। दर्शकों को थ्री लेयर चेकिंग के बाद ही स्टेडियम में एंट्री मिली। मैच देखने जाने वालों की वजह से रायपुर में कई चौक-चौराहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। खासकर अटल एक्सप्रेस हाइवे, तेलीबांधा चौक व वीआईपी रोड में सड़कें जाम रही। मैच देखने जाने वाले दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई क्रिकेटरों के फैंस ने कहा कि वे हार्दिक, अभिषेक को देखने आए हैं।
ओडिशा के राजेंद्र देव ने कहा कि हम टीम इंडिया को चीयर करने आए हैं। जीतने के बाद ही जाएंगे। हम हार्दिक की बैटिंग और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखना चाहते हैं। वहीं मैच देखने अपने परिजनों के साथ बच्चे भी पहुंचे हैं। बच्चों ने कहा कि हार्दिक पांडया से मिलने की चाहत है। उन्हीं को देखने जा रहे हैं।
इसके अलावा मैच देखने के लिए दूसरे शहरों से आने वाले दर्शकों के लिए ट्रैफिक रूट जारी किए गए, ताकि वे ट्रैफिक में फंसने से बच सकें। नया रायपुर इलाके में दोपहर 12 बजे से रात 1 बजे तक मीडियम और भारी गाड़ियों की एंट्री बैन रहा।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने इस बार कुछ बदलाव भी किए थे। इस दफा स्टेडियम में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पहली इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं दी गई। सीटें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दी गई। साथ ही फिजिकल टिकट वालों को ही एंट्री दी गई।
स्टेडियम में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था, थ्री लेयर में चेकिंग के बाद एंट्री
दर्शकों की भीड़ को देखते हुए इस बार स्टेडियम के अंदर-बाहर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। टी20 मैच को लेकर रायपुर में जबरदस्त उत्साह है। स्टेडियम के बाहर भी भारी भीड़ रही। थ्री लेयर चेकिंग के बाद लोगों को स्टेडियम में एंट्री दी गई।
फैन बोले- टीम इंडिया को चीयर करने आए हैं, जिताकर जाएंगे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 मैच से पहले रायपुर में जबरदस्त उत्साह है। इंडिया टीम के सपोर्ट में आए फैन ने कहा कि टीम इंडिया जीतेगी। टीम इंडिया को चीयर करने आए हैं।
भारत नहीं, न्यूजीलैंड को सपोर्ट करने पहुंचे 2 छत्तीसगढ़िया युवक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच से पहले रायपुर में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ के 2 युवक न्यूजीलैंड को सपोर्ट करने पहुंचे हैं। वह कह रहे हैं कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर है। न्यूजीलैंड को जिताने आए हैं।
ओडिशा के राजेंद्र देव बोले- अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखने आए हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मैच से पहले रायपुर में जबरदस्त उत्साह है। बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस स्टेडियम पहुंच रहे हैं। ओडिशा के राजेंद्र देव ने कहा कि हम टीम इंडिया को चीयर करने आए हैं। उनके जीतने के बाद ही जाएंगे। हम हार्दिक की बैटिंग और अभिषेक शर्मा के चौके-छक्के देखना चाहते हैं।
टीम इंडिया के टी-शर्ट व कैप के लिए क्रिकेट लवर में रहा उत्साह
टी20 मैच से पहले स्टेडियम के बाहर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में क्रिकेट फैन टीम इंडिया के टी-शर्ट व कैप खरीदते नजर आए। पुराना रायपुर से लेकर स्टेडियम तक सड़कों के किनारे हर जगह क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ रही। इस दौरान क्रिकेट लवर भारतीय झंडे, टीम इंडिया की टी-शर्ट, कैप खरीदते रहे। माहौल पूरी तरह से क्रिकेट के खुमार में डूबा रहा।