Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ
0 उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था
नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईएक्स) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) आलोक सिंह 19 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब एआईएक्स कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा।
आलोक सिंह ने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में सूफी कवि रूमी की पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘आप समुद्र में एक बूंद नहीं हैं, आप एक बूंद में पूरा समुद्र हैं।’ उन्होंने अपने 5 साल के सफर को असाधारण बताते हुए कहा कि हमने जो कुछ भी बनाया और उसे बनाने के दौरान हम जो बने, उस पर मुझे गर्व है। यह एक ऐसा सफर रहा, जिसकी कोई तुलना नहीं है। मैं इसका एक भी चैप्टर बदलना नहीं चाहूंगा।

आलोक सिंह 19 मार्च 2023 को एमडी बने थे
आलोक सिंह 9 नवंबर 2020 को तत्कालीन सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के सीईओ बने थे। जब जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया, तब भी सिंह को कमान सौंपे रखी गई। इसके बाद 19 मार्च 2023 को उन्हें तीन साल के लिए एमडी नियुक्त किया गया था। अब 19 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है।