Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रूपये के नकद ईनाम की घोषणा की है।

बीसीसीआई ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "बीसीसीआई खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ़ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए एक बार फिर बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।"

रविवार को हुए फ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रन से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जिसमें भारत के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन, ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए और न्यूज़ीलैंड की रनचेज को बड़ा झटका दिया।

भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता। वेस्टइंडीज़ (2012 और 2016) और इंग्लैंड (2010 और 2022) ने यह ख़िताब दो-दो बार जीता है। भारतीय पुरुष टीम लगातार दो टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है।

इससे पहले कोई भी डिफ़ेंडिंग चैंपियन फ़ाइनल तक भी नहीं पहुंचा था। भारत इस टूर्नामेंट को अपने घरेलू मैदान पर जीतने वाली पहली टीम भी है।