0 30 लाख से भी अधिक घरों में दर्ज कराई अपनी उपस्थिति
0 संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा मीडिया के सामने हुए
रायपुर। स्थापना के शताब्दी वर्ष पर हरियाणा के पानीपत के निकट समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हुई। कार्य की समीक्षा के साथ भविष्य के संबंध में फैसले लेने के लिए आयोजित सभा में अखिल भारतीय, कार्यकारिणी, क्षेत्र, प्रांत की टोली, प्रांत प्रचारक सम्मिलित हुए।
संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने पंडरी स्थित जागृति मंडल में आयोजित प्रेसवार्ता में संघ के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13-15 मार्च को संपन्न बैठक में देशभर से 1438 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इसमें संघ के कार्य विस्तार, कार्य दृढीकरण के साथ ही संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश के 924 जिलों के 6602 खंडों में से 6127 खंड शाखायुक्त है. इस वर्ष शाखायुक्त मंडलों की संख्या में 1535 की वृद्धि हुई, वर्तमान में 32,305 मंडल तथा 2523 नगर शाखायुक्त है। देशभर में कुल 55,683 स्थानों पर 40,800 विद्यार्थी और महाविद्यालयीन शाखा सहित कुल 88,949 शाखा है। कार्यकर्ताओं द्वारा 32,606 साप्ताहिक मिलन एवं 13,211 संघ मंडली संचालित की जा रही है। देशभर में 38,081 सेवाबस्तियों में से 9576 शाखायुक्त सेवाबस्तियाँ है. देशभर में कुल 105 संघ शिक्षावर्ग और कार्यकर्ता विकास वर्गों में 21,526 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
छत्तीसगढ़ में 1643 स्थानों पर लग रही 2,188 शाखाएं
छत्तीसगढ़ प्रांत में 34 जिलों 1643 स्थानों में 2,188 शाखा लग रही हैं। इनमें विद्यार्थी संयुक्त शाखा 1,246, महाविद्यालयीन (केबल तरुण) 124, तरुण व्यावसायी शाखा 482, प्रौद्र व्यावसायी शाखा 192, बाल शाखा 144 हैं. प्रांत में 833 साप्ताहिक मिलन लग रहे हैं। बहे आयु के स्वयंसेवकों के मिलन की संख्या 155 है. संघ मंडली की संख्या 632 है. प्रांत में शाखा युक्त सेवा बस्तियों की संख्या 193 है। वहीं शाखायुक्त मंडल की संख्या 1053 है। शाखायुक्त नगर (अन्य) की संख्या 55 वहीं न्यूनतम 2 शास्त्रा हैं ऐसे नगर की संख्या भी 55 है. रायपुर महानगर को 14 नगरों में बांटा गया है, जिसमें कुल 131 बस्ती हैं, जिनमें 204 शाखा लग रही हैं। प्रांत में 84 प्रांरभिक वर्ग में 3,890 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की. प्रांत में न्यूतमम 5 शाखा अवश्य हैं, ऐसे जिला केंद्रों की संख्या 26 हो चुकी है।
चलाया विशेष संपर्क अभियान
अधिकाधिक घरों तक संघ की सौ वर्षों की यात्रा, संघ कार्य का परिचय और पंच परिवर्तन के विषय को पहुँचाने हेतु गृहसम्पर्क अभियान चलाया गया. अभी तक 37 प्रांतों के 3,89,465 ग्रामों और 31,143 बस्तियों के 10 करोड़ से अधिक घरों पर संपर्क हो चुका है। अभी 11 प्रांतों में गृह संपर्क चल रहा है। छत्तीसगढ़ प्रांत में छत्तीसगढ़ प्रांत में विशेष संपर्क अभियान में 20,326 लोगों से विशेष संपर्क किया गया. ग्रामीण क्षेत्र में 1560 मंडलों में तथा नगरीय क्षेत्र में 666 बस्ती में 19429 टोलियों के क्षेत्रों में संघ की सी वर्ष की माया और समाज परिवर्तन में अपनी भूमिका से संबंधित पत्रक और पुस्तक धारा 61,686 कार्यकर्ताओं ने 30,55,557 घरों में गृह संपर्क किया गया।
हिंदू सम्मेलनों का किया गया आयोजन
हिंदू समाज की सांस्कृतिक एकता व संगठित शक्ति, धर्म जागरण और पंच परिवर्तन को आचरण में लाने के उद्देश्य से स्थानीय समाज की आयोजन समितियों के द्वारा 37 प्रांतों 37,048 मंडल और बस्तियों में आयोजित हिंदू सम्मेलनों में साढ़े तीन करोड़ लोग सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ प्रांत में हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन 1424 मंडल 13106 गांव तथा नगरीय क्षेत्र में 610 बस्तियों में कुल 2034 हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमेंसहभागी संख्या पुरुष 400020 तथा मातृशक्ति 503976 रही. इस तरह 9,03,996 लोगों की उपस्थिति इन कार्यक्रमों में रही।
नक्सलवाद से मुक्त होतेे बस्तर की हुई चर्चा
प्रतिनिधि सभा में मणिपुर की स्थिति में तेजी से होते सुधार, नक्सलवाद से मुक्त होते बस्तर के साथ ही पड़ोसी देशों नेपाल और बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा हुई। श्री गुरुतेग बहादुरजी के बलिदान के 350 वें वर्ष में पूरे देश में स्वयंसेवकों ने दो हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये, जिनमें सात लाख से अधिक लोग सम्मिलित हुए। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के समक्ष विभिन्न प्रांतों में संगठन एवं समाज परिवर्तन की दृष्टि से किए गए सफल और अनुपम प्रयोगों तथा समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय 38 संगठनों के विशेष कार्यों का वृत्त निवेदन भी हुआ। अंत में बताया कि इस वर्ष की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आगामी अक्टूबर-नवंबर माह में इंदौर में होगी इस बैठक में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सहित देश के सभी प्रांतों से 450 कार्यकर्ता आयेंगे।