Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, ब्रिटेन 5वें नंबर पर पहुंचा
नई दिल्ली। भारत की इकोनॉमी दुनिया की रैंकिंग में 5वें नंबर से गिरकर 6वें नंबर पर आ गई है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) के अनुसार अब ब्रिटेन (यूके) एक बार फिर भारत से आगे निकल गया है।

भारत की जीडीपी में ये गिरावट डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से आई है। इस साल की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया 89.91 पर था जो अब 93.38 रुपए पर आ गया है।

भारत की जीडीपी 2025 (वित्तीय वर्ष 26) में 3.92 ट्रिलियन डॉलर और 2026 (वित्तीय वर्ष27) में 4.15 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है। वहीं, ब्रिटेन की जीडीपी 2025 में 4 ट्रिलियन डॉलर और 2026 में 4.26 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है।

रैंकिंग में गिरावट की 2 मुख्य वजहें
भारत की ग्लोबल रैंकिंग में इस बदलाव के पीछे 2 बड़े कारण माने जा रहे हैं। 
पहला बेस ईयर में बदलाव: सरकार ने जीडीपी के बेस ईयर को 2011-12 से बदलकर 2022-23 कर दिया है। इस बदलाव और नए पेटर्न की वजह से इकोनॉमी के साइज में 2.8% से 3.8% तक की कमी आई है।
दूसरा रुपए की कमजोरी: डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई गिरावट ने भी असर डाला है। जिससे डॉलर में आंकी जाने वाली जीडीपी कम हो गई। इसके उलट ब्रिटिश पाउंड मजबूत हुआ है, जिससे उनकी इकोनॉमी की वैल्यू बढ़ गई है।

2027 में बनेगा चौथी बड़ी इकोनॉमी, जापान को छोड़ेंगे पीछे
यह गिरावट केवल अस्थायी साबित हो सकती है। आईएमएफ का अनुमान है कि भारत 2027 (वित्तीय वर्ष 28) तक एक लंबी छलांग लगाएगा और जापान-ब्रिटेन दोनों को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

दुनिया की टॉप अर्थव्यवस्था
1. अमेरिका (32.38 ट्रिलियन डॉलर)
2. चीन (32.38 ट्रिलियन डॉलर)
3. चीन (20.85 ट्रिलियन डॉलर)
4. जर्मनी (5.45 ट्रिलियन डॉलर)
5. ब्रिटेन  (4.26 ट्रिलियन डॉलर)
6. भारत (4.15 ट्रिलियन डॉलर)

tranding