0 केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ की जीत
0 पुडुचेरी में एनडीए की सत्ता बरकरार
0 बंगाल, तमिलनाडु व केरल में सत्ता परिवर्तन
0 देश में पहली बार अब किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं
कोलकाता/गुवाहाटी/चेन्नई/तिरुअनंतपुरम/पुडुचेरी। प. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को मतगणना के बात जारी हुए। पं. बंगाल में जहां भाजपा ने लैंडस्लाइड जीत हासिल कर टीएमसी का किला ढहा दिया। वहीं भाजपा ने असम में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। सबसे चौंकाने वाले नतीजे तमिलनाडु के आए, जहां अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने पहली बार में ही डीएमके को सत्ता से बाहर कर दिया। विजय की पार्टी टीवीके ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए महा'विजयÓ हासिल की। हालांकि टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत के करीब आकर ठिठक गई। वहीं केरल में कांग्रेस नीत यूडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को सत्ता से बाहर कर दिया। इसी के साथ अब देश में पहली बार है, जब किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं है। वहीं पुडुचेरी में भाजपा नीत एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी सत्ता बरकरार रखी है।
दिन भर चली मतगणना में पांचों राज्यों में रूझान बदलते रहे, जो देर रात तक जारी रहा। चुनाव आयोग द्वारा रात 9 बजे तक जारी परिणाम के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा ने लैंडस्लाइड जीत हासिल करते हुए कुल 208 सीटों पर बढ़त बनाई है। इनमें 146 सीटें जीत ली है, जबकि 62 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 15 साल सत्ता में रही टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीएमसी 79 सीटों पर सिमट गई है। इनमें 53 सीटें जीत ली है, जबकि 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2 सीटें ही जीत पाई। टीएमसी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर की पार्टी एजेयूपी ने 2 सीटें जीती। वहीं सीपीआईएम 1 सीट व अन्य को 1 सीट मिली।
इसी असम में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन दोहराते हुए जीत की हैट्रिक लगाई। यहां भाजपा ने 82 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर ली। वहीं उनकी सहयोगी पार्टी असम गण परिषद व बीओपीएफ ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10-10 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को 19 सीटों से संतोष करना पड़ा। यहां कांग्रेस ने 15 सीटें जीत ली है, जबकि 4 सीटों में बढ़त बनाए हुई है। अन्य को 5 सीटें मिली।
तमिलनाडु के नतीजे सबसे ज्यादा चौंकाने वाले आए। यहां के लोगों ने नेता से अभिनेता बने थलापति विजय की पार्टी टीवीके को बंपर जीत दिलाई, लेकिन बहुमत से थोड़ा दूर है। 234 सीटों वाले तमिलनाडु में टीवीके को 107 सीटों पर बढ़त मिली है। इनमें टीवीके ने 85 सीटें जीत ली है, जबकि 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी डीएमके को हार का सामना करना पड़ा। डीएमके यहां 60 सीटों पर सिमट गई है। इनमें 44 सीटें जीती है, जबकि 16 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं जीत की राह देख रही एनडीए गठबंधन की अन्ना द्रमुक को महज 47 सीटें ही मिलती दिख रही है। इनमें पार्टी ने 34 सीटें जीत ली है, जबकि 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने यहां अपना खाता खोलते हुए 1 सीट जीत ली है। कांग्रेस को यहां भी यहां करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को यहां महज 5 सीटें ही मिली है। इनमें 3 सीट जीती है, जबकि 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य के खाते में 14 सीटें आई है।
वहीं केरलम से कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। यहां लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां यूडीएफ को 102 सीटें मिली है, जबकि एलडीएफ को 35 सीटों पर जीत हासिल हुई है। यहां भाजपा ने 3 सीटें जीतकर खाता खोला है। यहां पिछले दफा से भाजपा का वोट शेयर भी बढ़कर 11.42 फीसदी हो गया है।
वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भाजपा नीत एनडीए ने अपना प्रदर्शन दोहराते हुए दोबारा सत्ता में वापसी कर ली है। 30 सदस्यीय विधानसभा में यहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 6 सीटें व अन्य को 6 सीटें मिली है।
----------------------------------------------
सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता बनर्जी को भवानीपुर से 15 हजार वोटों से हराया
कोलकाता। भाजपा ने प. बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए उलटफेर कर दिया है। भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दूसरी बार भवानीपुर सीट से 15114 वोटों से हराकर सत्ता से बाहर कर दिया। सुवेंदु के खिलाफ यह उनकी लगातार दूसरी हार है। 2021 में सुवेंदु ने नंदीग्राम से ममता के खिलाफ जीते थे। ममता हार से पहले ही काउंटिंग सेंटर से निकल गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुझे अंदर धक्का दिया और पीटा गया। यहां दोबारा काउंटिंग होनी चाहिए।
-------------------------
यूडीएफ ने केरल में दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ हासिल की ऐतिहासिक सफलता
तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल विधानसभा चुनावों में 102 सीटें जीतकर दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ ऐतिहासिक सफलता हासिल करते हुए 10 साल बाद सत्ता में जबर्दस्त वापसी की है।
140 सदस्यीय विधानसभा के सोमवार को घोषित नतीजों के अनुसार कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं जबकि उसके गठबंधन यूडीएफ में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) को 22, केरल कांग्रेस को सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी को तीन सीटें मिली हैं। केरल कांग्रेस जैकब, रिवोल्यूशनरी माक्र्ससिस्ट पार्टी आफ इंडिया और कम्युनिस्ट माक्र्ससिस्ट पार्टी केरल स्टेट कमेटी को एक-एक सीट मिली है। यूडीएफ से संबंद्ध चार निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। दूसरी ओर माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। माकपा को 26 सीटें ही मिल पायी हैं जबकि उसके गठबंधन में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आठ सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। एलडीएफ में शामिल राष्ट्रीय जनता दल को एक सीट मिली है। भारतीय जनता पार्टी को भी राज्य में तीन सीटें मिली हैं ।
--------------------------------
22 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद देश में अब इस समय 22 राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार बन गई है। अब भाजपा शासित राज्यों में पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व ओडि़शा शामिल हैं। वहीं भाजपा नीत एनडीएन शासित राज्यों में महाराष्ट्र, बिहार, आंध्रप्रदेश, पुडुचेरी, असम, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश व मेघालय शामिल हैं।
----------------------------------------
चुनाव नतीजे
प. बंगाल (सीटें 293, बहुमत: 147)
पार्टी लीड जीते कुल वोट%
भाजपा 143 61 204 45.61
टीएमसी 57 26 83 40.79
कांग्रेस 01 01 02 3.12
लेफ्ट 01 00 01 4.35
अन्य 02 01 03 8.77
----------------------------------------------------
कुल 203 90 293
--------------------------------------------------
असम (सीटें 126, बहुमत: 64)
पार्टी लीड जीते कुल वोट%
भाजपा 17 65 82 38.26
कांग्रेस 12 07 19 29.39
बीओपीएफ 03 07 10 3.78
अगप 05 05 10 6.38
अन्य 03 02 05 17.48
-----------------------------------------------------
कुल 39 87 126
-------------------------------------------------
तमिलनाडु (सीटें 234, बहुमत: 118)
पार्टी लीड जीते कुल वोट%
टीवीके 54 53 107 34.90
डीएमके 35 24 59 24.20
एआईडीएमके 27 20 47 21.35
कांग्रेस 04 01 05 3.38
पीएमके 03 02 05 4.00
भाजपा 00 01 01 2.98
अन्य 06 04 10 11.64
-----------------------------------------------------
कुल 129 105 234
-------------------------------------------------
केरल (सीटें 140, बहुमत: 71)
पार्टी लीड जीते कुल वोट%
कांग्रेस 00 63 63 28.79
सीपीआईएम 00 26 26 21.77
आईयूएमएल 00 22 22 11.01
सीपीआई 00 08 08 6.64
केरला कांग्रेस 00 07 07 2.43
भाजपा 00 03 03 11.42
आरएसपी 00 03 03 01.21
अन्य 00 07 07 15.13
-----------------------------------------------------
कुल 00 126 126
-------------------------------------------------
पुडुचेरी (सीटें 30, बहुमत: 16)
पार्टी लीड जीते कुल वोट%'
एनडीए 03 15 18 ३६.१३
कांग्रेस+ 00 ०६ ०6 ३1.७३
अन्य 00 0६ 0६ ३०.८९
-----------------------------------------------------
कुल 00 30 30