0 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी मिले, मुंबई पर जीत के बाद अश्लील इशारा किया था
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज टिम डेविड को मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैच में आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन का दोषी पाया गया है। मैच रेफरी ने उन पर मैच फीस का 30% जुर्माना लगाया। साथ ही दो डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए हैं।
आईपीएल के आधिकारिक बयान के अनुसार, टिम डेविड को लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया है। उन पर 'अश्लील, आपत्तिजनक या अपमानजनक इशारा' करने का आरोप है। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम की ओर ऊंगली उठाकर इशारा किया था। इस हार के साथ मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। डेविड का इशारा उसी ओर माना जा रहा है।
डेविड ने गलती मानी, कोच एंडी फ्लावर पर भी लगा जुर्माना
डेविड ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा की सजा मान ली है। लेवल 1 उल्लंघन के मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है। डेविड के अलावा, आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर पर भी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। फ्लावर को 'अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया गया है। उन्होंने फोर्थ अंपायर से आक्रामक लहजे में बात की थी।