Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 4-दिन में 3,500 अंक टूटा
0 रियल्टी और आईटी कंपनियों के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे
मुंबई। शेयर बाजार में आज यानी 12 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ।
लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है।
आज के कारोबार में रियल्टी और आईटी शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं। टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में 4.5% तक की गिरावट रही।

वहीं ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 2.5% तक की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में गिरावट के प्रमुख कारण
कच्चा तेल हुआ महंगा
ब्रेंट क्रूड 0.93% बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल पर है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल आयात करता है, इसलिए बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ सकती हैं।

यूएस-इरान तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशक डरे हुए हैं। ट्रम्प के बयानों के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।

विदेशी निवेशकों बिकवाली
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को ₹8,437.56 करोड़ के शेयर बेच हैं। लगातार हो रही यह बिकवाली बाजार के लिए बड़ा सिरदर्द बनी हुई है।

ग्लोबल मार्केट में सुस्ती
एशियाई बाजारों (कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई) में भारी गिरावट है। साथ ही अमेरिकी बाजारों के भी कमजोर खुलने के संकेत मिल रह हैं।

रुपया रिकॉर्ड लो पर
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.5 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर आ गया। रुपये की कमजोरी से विदेशी निवेशकों का भरोसा डगमगाया है।
 
महंगाई का डर
आज शाम को आने वाले अप्रैल रिटेल इन्फ्लेशन डेटा से पहले बाजार में घबराहट है। निवेशकों को डर है कि तेल की कीमतों का असर महंगाई पर दिखेगा।

आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली
निफ्टी आईटी इंडेक्स 3% से ज्यादा टूटा। बाजार में गिरावट के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार आईटी स्टॉक्स रहे, जिनका इंडेक्स में भारी वजन (वेटेज) है।