Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित
0 71 पार्षद पदों में भाजपा को 39, कांग्रेस को 30 और 2 सीटों पर निर्दलीय जीते
0 पंच के 107, सरपंच के 34 तथा जनपद सदस्य के 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन

रायपुर/बिलासपुर/सूरजपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को पूरी हुई और इसके परिणाम घोषित कर दिए हैं। नगर निकायों में अध्यक्ष के 5 पदों में से 3 बम्हनीडीह (जांजगीर-चांपा), शिवनंदनपुर (सूरजपुर), सहसपुर लोहारा (कवर्धा) में भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि 2 पलारी (बालोद) और घुमका (राजनांदगांव) नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत हासिल की। वहीं त्रि-स्तरीय पंचायतों के तह पंच के 107, सरपंच के 34 तथा जनपद सदस्य के 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन हुआ। इसी के साथ निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता समाप्त हो गया। 

नगरीय निकायों में 71 पार्षद पदों में भाजपा को 39, कांग्रेस को 30 और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे। त्रि-स्तरीय पंचायतों में वार्ड पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के कुल 151 पदों पर सविरोध निर्वाचन हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण-पत्र दिए गए और आदर्श आचरण संहिता समाप्त कर दी गई।

बिलासपुर और जगदलपुर नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने 436 वोटों से बीजेपी के मनोहर दत्त तिवारी को हराया है। मनोहर दत्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हैं। बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने भाजपा के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से हराया। उपचुनाव के नतीजों के मुताबिक, कांग्रेस ने 6 सीटों और भाजपा ने 3 सीटों पर उपचुनावों में जीत दर्ज की है।

त्रि-स्तरीय पंचायतों के अंतर्गत दिनांक 01-06-2026 को वार्ड पंच के रिक्त 107 पदों पर, सरपंच के रिक्त 34 पदों पर तथा जनपद सदस्य के रिक्त 10 पदों पर सविरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ था, जिसके मतों की गणना मतदान पश्चात् स्थल पर ही की गई थी। मतगणना का सारणीकरण आज दिनांक 04-06-2026 को किया गया तथा विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
सभी स्थानों हेतु मतगणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आधिकारिक परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। आयोग द्वारा निर्वाचन परिणाम के घोषणा के साथ ही निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावशील आदर्श आचरण संहिता प्रभाव शून्य घोषित करने हेतु आदेश जारी किया गया।

नगर पंचायत उपचुनाव के नतीजे
सूरजपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत
सूरजपुर में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। वार्डों में कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन शिवनंदनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल विजयी रहे।

वार्डवार स्थिति:
कांग्रेस ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की।
भाजपा ने 7 वार्डों में जीत हासिल की।

जांजगीर-चांपा (बमनीडीह) में जीती भाजपा
जांजगीर चांपा में 15 वार्डों में वोटिंग हुई। बमनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला है। भाजपा से रमेश डड़सेना 889 वोटों से अध्यक्ष पद जीता।
वार्डवार स्थिति (15 वार्ड)
भाजपा - 11 वार्ड
कांग्रेस - 3 वार्ड
निर्दलीय - 1 वार्ड

कवर्धा (सहसपुर लोहारा) में भाजपा की जीत
कवर्धा में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई है। सरिता संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के रोशन वैष्णव को 762 वोटों से हराया।

राजनांदगांव में अध्यक्ष पद कांग्रेस जीतीं
राजनांदगांव में कुल 14 वार्डों में चुनाव हुए। कांग्रेस की फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीतीं और घुमका नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनीं। यानी अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास गया, जबकि वार्डों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली।
वार्डवार स्थिति:
भाजपा - 10 वार्ड
कांग्रेस - 3 वार्ड
निर्दलीय - 1 वार्ड

बालोद में कांग्रेस को बहुमत
बालोद में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने भाजपा के लखन लाल गुरूपंच को 506 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। यानी अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में कांग्रेस को बहुमत मिला।
वार्डवार स्थिति:
कांग्रेस - 10 वार्ड (9 वार्ड में सीधी जीत, 1 वार्ड लॉटरी से)
भाजपा - 5 वार्ड

कांकेर जिले के दो नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस जीतीं
चारामा (वार्ड क्रमांक 13) में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक 286 वोटों से जीते। पखांजूर (वार्ड क्रमांक 09) में कांग्रेस के रूखमणि एटटी ने भाजपा के संजीता विश्वास को 65 वोटों से हराया। दोनों नगर पंचायत उपचुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी मनोहर दत्त तिवारी उपचुनाव में 436 वोटों से हारे।

बालोद में विधायक संगीता सिन्हा के क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने अध्यक्ष पद जीता।

कांकेर में विधायक सावित्री मंडावी के क्षेत्र चारामा और पखांजूर में कांग्रेस जीतीं।

tranding