Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0  हर्ष दुबे या मानव सुथार कर सकते हैं डेब्यू
0 एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा

 

चंडीगढ़। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। भारतीय टीम करीब 6 महीने बाद कोई टेस्ट मैच खेलेगी। इस मैच में भारत के दो खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, नंबर-3 बल्लेबाज और तीसरे स्पिनर को लेकर कप्तान शुभमन गिल के सामने कुछ बड़े सवाल भी हैं। स्टोरी में आगे जानेंगे कि इस टेस्ट मैच में भारत की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।

ओपनिंग में राहुल-जायसवाल की जोड़ी
यशस्वी जायसवाल और उप कप्तान केएल राहुल पारी की शुरुआत करते दिखेंगे। राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 5 मैचों में 539 रन बनाए थे। उनका हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। इस सीजन के IPL में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 593 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 427 रन बनाए। उन्होंने सीजन के दौरान कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी।

पडिक्कल को मिल सकता है मौका
नंबर-3 के लिए साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के बीच मुकाबला है। टीम के हालिया नेट्स सेशन और डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन को देखते हुए पडिक्कल का खेलना तय माना जा रहा है। कर्नाटक के कप्तान पडिक्कल ने पिछले रणजी सीजन में 5 मैचों में 532 रन बनाए थे, जिसमें उत्तराखंड के खिलाफ 232 रन की पारी भी शामिल थी। दूसरी ओर आईपीएल 2026 में 722 रन बनाने वाले साई सुदर्शन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक खुद को साबित नहीं कर सके हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 302 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

पंत पर रहेंगी नजरें
ऋषभ पंत नंबर-5 पर बल्लेबाजी करेंगे। पंत के लिए IPL 2026 उनके करियर के सबसे खराब सीजन में से एक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 312 रन बनाए। खराब प्रदर्शन के बाद उनसे टेस्ट टीम की उप-कप्तानी भी वापस ले ली गई और यह जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंप दी गई। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में पंत का रिकॉर्ड अब भी शानदार है। 2018 में डेब्यू के बाद से भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज ने उनसे ज्यादा टेस्ट रन नहीं बनाए हैं। पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर उन्होंने 68.43 की औसत से 479 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें विजडन के फाइव क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में चुना गया था।