Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से
0 विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह
बेलफास्ट। वैभव सूर्यवंशी को भारत-आयरलैंड टी-20 सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है। इस बीच 26 और 28 जून को होने वाले दोनों मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है। दोनों मुकाबले शाम 7 बजे की बजाय एक घंटा पहले 6 बजे से शुरु होंगे। आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इसकी जानकारी दी है।

इस फैसले की वजह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से मैचों का टकराव है। विमेंस वर्ल्ड कप में 28 जून को भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसी वजह से आयरलैंड सीरीज के मैच एक घंटा पहले कराने का फैसला लिया गया है।

इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल पहले ही बदल चुका है
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के मैचों के समय में भी बदलाव किया गया था। मैनचेस्टर में 4 जुलाई को और साउथम्प्टन में 11 जुलाई को होने वाले दूसरा और पांचवां टी20 भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं चेस्टर-ले-स्ट्रीट, नॉटिंघम और ब्रिस्टल में होने वाले बाकी तीन मुकाबले रात 10 बजे से खेले जाएंगे।

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर रहेगी नजर
आयरलैंड दौरे में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के सीनियर इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद है। हाल ही में उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली।