0 जंगू और चेज ने 401 रन जोड़े, विंडीज की पारी 626/9 पर डिक्लेयर; श्रीलंका 15/1
एंटीगुआ। वेस्टइंडीज के आमिर जंगू और कप्तान रोस्टन चेज ने टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड ब्रेक किया। दोनों ने मिलकर 603 गेंद पर 401 रन बनाए। इस जोड़ी ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
इस रिकॉर्ड पार्टनरशिप के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में चल रहे इस मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 के स्कोर पर डिक्लेयर की। इतना ही नहीं, तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका को दूसरी पारी में एक झटका भी दे दिया। ओपनर पाथुम निसांका 3 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, श्रीलंका का स्कोर 15/1 है। निशान मदुष्का 2 और कसुन रजिता 4 रन पर नाबाद हैं।