Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

मेक्सिको सिटी। जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज के एक-एक गोलों की बदौलत मेक्सिको फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में राउंड ऑफ-32 मैच में इक्वाडोर को 2-0 से हराते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।

एस्तादियो एजटेका स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में मेजबान मेक्सिको की टीम के लिए जूलियन क्विनोन्स और राउल जिमेनेज ने 1-1 गोल किए। मेक्सिको ने मैच की शुरुआत आक्रामक प्रदर्शन करते हुए की और मैच के पांचवें मिनट में युवा स्ट्राइकर गिलबर्टो मोरा ने प्रयास किया, लेकिन वे निशाना चूक गये। 22वें मिनट पर जूलियन क्विनोन्स ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।
इसके बाद 31वें मिनट में राउल जिमेनेज दाहिने पैर से शॉट मारकर गेंद को गोल में पहुंचाया। पहले हॉफ के बाद स्कोर 2-0 रखते हुए मेक्सिको ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये रखा।
दूसरा हाफ के 67वें मिनट में कॉर्नर पर मोंटेस ने हेडर से गोल करने प्रयास किया, जिसे विपक्षी गोलकीपर ने विफल कर दिया। 74वें मिनट में इक्वाडोर के रोड्रिगेज को अच्छा मौका मिला, लेकिन वह भी अपनी टीम का खाता खोलने में असफल रहे।
मैच समाप्त होने से थोड़ी देर पहले इक्वाडोर के पिएरो हिंकापी को (90 5) रेड कार्ड दिखा गया।