Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इंग्लैंड में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले विदेशी बैटर
0 कोहली के साथ 21वीं शतकीय साझेदारी
लंदन/लॉर्ड्स। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। लॉर्ड्स में रोहित शर्मा ने 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने।

रोहित का यह इंग्लैंड की धरती पर आठवां वनडे शतक रहा। इसके साथ ही वे किसी एक विदेशी देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ते हुए सबसे ज्यादा उम्र में वनडे शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी बनाया।

रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों ने वनडे क्रिकेट में 21वीं बार 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी की। मैच के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। रोहित अपनी पारी खेलने के लिए शार्दूल ठाकुर का बैट लेकर मैदान में उतरे। उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है।

रोहित-कोहली ने एकसाथ 400 इंटरनेशनल मैच खेले
विराट-रोहित ने एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया। एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली यह पहली भारतीय जोड़ी बनी। दोनों ने इंटरनेशनल खेलते हुए साझेदारी में 8 हजार रन से ज्यादा जोड़े हैं।

रोहित-कोहली के बीच 21वीं शतकीय साझेदारी
रोहित और कोहली ने 21वीं शतकीय साझेदारी की। इसके साथ ही वनडे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली यह दूसरी जोड़ी बन गई। उन्होंने श्रीलंका के दिलशान-संगकारा के 20 शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी है। उनके बीच वनडे में 26 शतकीय साझेदारियां हुई हैं।

रोहित ने इंग्लैंड में आठवां शतक लगाया
रोहित शर्मा ने घर से बाहर किसी एक देश में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 138 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड में अपना आठवां वनडे शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के सईद अनवर के 7-7 शतकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। दोनों ने यूएई में 7-7 शतक लगाए हैं।

रोहित लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित ने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली। वे लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सौरव गांगुली के 90 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा।ॉ
इसके साथ ही रोहित भारत के लिए किसी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने। उन्होंने 39 साल 80 दिन की उम्र में शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 327 दिन की उम्र में शतक बनाया था।