Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 इंग्लैंड सीरीज के दौरान बीसीसीआई को फैसला बताया, आईपीएल टीम कोलकाता से जुड़ेंगे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इंग्लैंड दौरे के दौरान ही बीसीसीआई को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी।
ईएसपीएन के मुताबिक अब टेन डोशेट आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कोचिंग स्टाफ से दोबारा जुड़ेंगे। इंग्लैंड सीरीज में भारतीय टीम टी-20 और वनडे सीरीज हार गई थी। इससे पहले टीम को आयरलैंड ने पहली बार 2-0 से हराया था।

गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया में आए थे
नीदरलैंड के पूर्व कप्तान टेन डोशेट 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद गौतम गंभीर के हेड कोच बनने पर सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए थे। गंभीर ने ही उन्हें असिस्टेंट कोच चुना था। टीम में वह बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों विभागों में जिम्मेदारी निभा रहे थे।

भारत के साथ दो आईसीसी खिताब जीते
टेन डोशेट के कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप जीता। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हार गया, जबकि घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड (3-0) और साउथ अफ्रीका (2-0) से टेस्ट सीरीज गंवाई।

केकेआर से रहा है पुराना रिश्ता
टेन डोशेट का केकेआर से लंबा जुड़ाव रहा है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को आईपीएल खिताब जिताने में योगदान दिया। इसके बाद 2022 में वह फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच बने और 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। अब वह एक बार फिर केकेआर में वापसी करेंगे, जहां उनकी जोड़ी अभिषेक नायर के साथ फिर बनेगी।

गंभीर 2027 वर्ल्ड कप तक कोच रहेंगे
गौतम गंभीर जुलाई 2024 में हेड कोच बने थे। उनका कार्यकाल लगभग साढ़े 3 साल लंबा चलने वाला है। वो दिसंबर 2027 तक हेड कोच पद पर बने रहेंगे। दूसरी ओर अजीत अगरकर की बात करें तो उन्हें 2023 में चीफ सेलेक्टर बनाया गया था। उनका कार्यकाल साल 2026 में ही समाप्त होने वाला था, लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप के प्लान को देखते हुए उनका कार्यकाल 2027 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया है।

4 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप
2027 वनडे कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर-नवंबर में होगा। 14 टीमों वाला यह टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर तक चलेगा। इस बार कुल 14 टीम इस वर्ल्ड कप में भाग लेंगी।