Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 230 स्थान की छलांग लगाई, शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज
मुंबई। आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। सूर्यवंशी 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वे पहली बार टॉप-50 में आएं हैं। दूसरी ओर वनडे में भारत के कप्तान शुभमन गिल वर्ल्ड नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे में टॉप-4 में तीन भारतीय हैं। विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह नंबर-1 टेस्ट बॉलर बने हुए हैं।

सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर 2 फिफ्टी लगाई
सूर्यवंशी ने पिछले सप्ताह जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में तीन मैचों में 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इसी प्रदर्शन की वजह से उनकी रैंकिंग में इतनी लंबी छलांग आई है। सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे।

ईशान किशन टी-20 में टॉप पर बरकरार
टी-20 बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन नंबर-1 स्थान पर काबिज हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद साहिबजादा फरहान (848 पॉइंट्स) से काफी आगे हैं।

ईशान ने कोहली और सूर्या को पीछे छोड़ा
रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर हैं। ईशान जिम्ब्बाब्वे के खिलाफ हुए दूसरे मैच के बाद 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे थे। तब उन्होंने करियर के ऑल टाइम हाइएस्ट टी-20 रेटिंग के मामले में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया था। विराट ने अपने टी-20 करियर में सबसे ज्यादा 909 और सूर्यकुमार यादव ने 912 अंक जुटाए थे। आईसीसी खिलाड़ियों की रेटिंग सप्ताह में एक ही बार बुधवार को जारी करती है। भारत-जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 में ईशान 29 रन ही बना सके थे। इससे उन्हें 6 अंक का नुकसान हुआ और इसलिए ताजा रेटिंग में उनके 910 अंक हैं।

टी-20 बॉलर्स रैंकिंग के टॉप-10 में इकलौते भारतीय वरुण
राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों की रैंकिंग में भी 753 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद 736 पॉइंट्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 710 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।