Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि अगस्त में धीमी होकर 4.8 फीसदी रह गई। सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। कोयला, प्राकृतिक गैस, कच्चे तेल और उर्वरक के उत्पादन में गिरावट का असर इन क्षेत्रों की कुल वृद्धि पर पड़ा।

इन नौ प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन पिछले साल अगस्त में 6.2 फीसदी बढ़ा था। वहीं, इस साल जुलाई में इनकी उत्पादन वृद्धि 5 फीसदी रही थी। हालांकि, चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में इन क्षेत्रों का प्रदर्शन पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले बेहतर रहा। अप्रैल-अगस्त 2026 के दौरान नौ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि 4.3 फीसदी रही, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में यह 2.4 फीसदी थी।