Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि चुनाव आयोग से जुड़े विवाद पर पार्टी गंभीरता से लड़ाई लड़ेगी और इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए मंगलवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक बुलाई गई है।

श्री खरगे ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होगी और कार्य समिति के सभी सदस्य अपने सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश, लोकतंत्र के अस्तित्व और देश के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए कांग्रेस इसको लेकर बेहद गंभीर है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के अपने लोगों ने ही उसे लेकर सवाल उठाये हैं। उन्होंने दावा किया कि केरल के पूर्व मुख्य सचिव ने भी कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने उनसे चुनाव लड़ने को कहा था। इस खुलासे से पता चलता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा की विचारधारा का प्रचार कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता बन गये हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, '' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए। वह इस्तीफा देंगे उसके बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।