Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 दोपहर में 2:20 से 3:30 बजे तक कारोबार होगा, यह परंपरा 70 साल पुरानी

मुंबई। दिवाली और लक्ष्मी पूजन पर 8 नवंबर को शेयर बाजार में स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। बीएसई-एनएसई ने सर्कुलर जारी कर बताया कि इस बार 70 मिनट की कंटीन्यूअस ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक चलेगी।

भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। वैसे तो स्टॉक एक्सचेंज में इस दिन छुट्टी होती है, लेकिन छुट्टी के दिन भी इसे विशेष तौर पर एक घंटे के लिए खोला जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) जैसे कई सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी।

मुहूर्त ट्रेडिंग की पूरी टाइमलाइन
आम दिनों में बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 3:30 तक खुलता है। 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक प्री मार्केट सेशन होता है। फिर दोपहर 3:30 तक नॉर्मल सेशन।
0 ब्लॉक डील सेशन: दोपहर 1:50 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक चलेगा।
0 रेगुलर प्री-ओपन सेशन: दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक होगा।
0 कंटीन्यूअस ट्रेडिंग विंडो: दोपहर 2:20 बजे से शाम 3:30 बजे तक खुली रहेगी।
0 ट्रेड मॉडिफिकेशन: ट्रेड मॉडिफिकेशन की अनुमति शाम 4:15 बजे तक रहेगी।

लगातार दूसरे साल दोपहर में मुहूर्त ट्रेडिंग होगी
0 आमतौर पर मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय आयोजित की जाती है, लेकिन लगातार दूसरे साल इस सेशन को दोपहर में शिफ्ट किया गया है।
0 पिछले साल भी मुहूर्त ट्रेडिंग को पारंपरिक शाम के स्लॉट के बजाय दोपहर में 1:45 बजे से 2:45 बजे तक शेड्यूल किया गया था।
0 मार्केट पार्टिसिपेंट्स के अनुरोध पर एक्सचेंजेस ने इस बार भी दोपहर में ही ट्रेडिंग कराने का फैसला लिया है।

ऑर्डर प्लेसमेंट और ऑर्डर मैचिंग के नियम
रेगुलर प्री-ओपन सेशन के दौरान निवेशक दोपहर 2:05 बजे से 2:10 बजे के बीच लिमिट और मार्केट ऑर्डर दोनों प्लेस, मॉडिफाई या कैंसिल कर सकेंगे। इसके बाद 2:10 बजे से 2:15 बजे तक केवल लिमिट ऑर्डर देने की ही इजाजत होगी। ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कन्फर्मेशन का काम 2:15 बजे से 2:17 बजे के बीच पूरा किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 2:20 बजे से कंटीन्यूअस ट्रेडिंग शुरू होने तक का बफर पीरियड रहेगा।