रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान लोकभवन आगमन पर राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भी उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन पर एयरपोर्ट पर राज्यपाल डेका ने किया आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
