Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 विपक्ष की संसद 3.23 घंटे चली, 19 विपक्षी दलों के 215 सांसद मौजूद रहे
0 ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग पास
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर चल रही मॉक पार्लियामेंट को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर के जरिए 13.3 करोड़ यानी 15 फीसदी मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें से कई ने 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट डाला था। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में जीत का अंतर सिर्फ 3 फीसदी वोट था। यह लोकसभा चुनाव अवैध है। 
3 घंटे 23 मिनट चली विपक्ष की संसद की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर मीरा कुमार ने की।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जनमहाभियोग प्रस्ताव लाए। उन पर 6 आरोप लगाए गए। प्रस्ताव को सभी सांसदों ने पास कराया। इसमें कांग्रेस सहित 19 दलों के 215 सांसद शामिल हुए। 
मॉक संसद में राहुल ने कहा कि यह कितनी अजीब बात है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के महाभियोग पर चर्चा करने के लिए पूरे विपक्ष को बगीचे में बैठना पड़ रहा है, क्योंकि हमारे लिए बाकी सभी संस्थान बंद हैं।
राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी के पद पर नहीं टिक पाएंगे। अगर हमारे खुलासे के बाद भी भाजपा उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो हमें समझ आ जाएगा कि उनका क्या खेल है। बीजेपी भले ही चुनावों में धांधली करती रहे, लेकिन भारत की जनता और विपक्ष के सदस्य इसे न तो भूलेंगे और न ही माफ करेंगे। हालात बदल रहे हैं, इस बगीचे में एक नया राजनीतिक हथियार आ गया है और यह आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचाएगा।

ज्ञानेश के खिलाफ देशद्रोह का केस हो
राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का पूरा समर्थन करता हूं। उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।