Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 राहुल ने  हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट के समापन समारोह को संबोधित किया

हैदराबाद। राहुल गांधी शनिवार को हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस के भारत समिट के समापन समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर समिट को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि 2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा। कुछ ऐसा जो हमने पहले कभी नहीं देखा था।

राजनीतिक व्यवस्था में भारी मात्रा में पैसा झोंक दिया गया। चुनावी व्यवस्था, जिसमें अक्सर कड़े मुकाबले और गठबंधन देखने को मिलते थे, वह अचानक पूरी तरह बदल गई। विपक्ष सदमे में था तो यह कहना गलत नहीं होगा। राहुल ने कहा कि 140 मिलियन लोगों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट किया। उसे उन्हें या तो नॉन एक्जिस्टिंग वोटर और नॉन वोटर करार दिया गया।  अगर चुनाव आयोग ने 140 मिलियन वोटरों को अवैध बता दिया तो चुनाव कैसे वैध हुए। महाराष्ट्र का उदाहरण है। लोकसभा चुनाव में हमारे गठबंधन ने चुनाव जीता। तीन महीने बाद हम हार गए. राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठे। 7 मिलियन नए वोटर को जोड़ा गया और वे बीजेपी के लिए वोट किए।  बीजेपी ने चुनाव जीत लिया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान और आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है। हमें लगता था हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू होता है, लेकिन यात्रा के दौरान हमें लगा कि हमारा इतिहास इससे ज्यादा है। हमें दो हथियार मिले, सत्य और अहिंसा. ये दोनों बहुत मजबूत हथियार थे। क्रोध, हिंसा, डर, घृणा काम नहीं करेगा। प्यार काम करेगा, इसलिए हमने लोगों को दूसरे तरीके से सुनना शुरू किया, हमने दूसरे तरह से संपर्क किया।

हम वर्तमान के साथ भविष्य के लिए लड़ रहे
राहुल ने कहा कि हम केवल वर्तमान से नहीं लड़ रहे, हम वर्तमान, भूतकाल और भविष्य के लिए लड़ रहे हैं। हमारा इतिहास महात्मा गांधी से शुरू से हुआ था। हमारे दो हथियार हैं- सत्य और अहिंसा। हमने देखा है कि हिंसा काम नहीं करती, दया काम करती है। लोगों को समझाना काम करता है।

हम मोदी को हराने जा रहे 
राहुल ने कहा कि मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम मोदी को हराने जा रहे हैं। उनसे छुटकारा पाने वाले हैं। आप इसे सड़कों पर देख सकते हैं। उस डर में  भी जो मोदी और अमेति शाह के मन में है। यह तो पहले ही तय हो चुका है। 

आप सभी को बेवकूफ नहीं बना सकते
राहुल ने कहा कि आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं। कुछ लोगों को हमेशा बेवकूफ बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हमेशा बेवकूफ नहीं बना सकते। मैं आत्मविश्वास से कह रहा हूं कि हम मोदी को हराएंगे। आप सड़कों पर देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि अमित शाह की आंखों में डर है। हम इनसे घृणा और हिंसा से नहीं जीत सकते हैं, क्योंकि हम इनकी तरह नहीं हैं। 

कुछ लोगों को लगता, वे सब जानते
राहुल ने कहा कि आपको कई लोग व्यवसायों के शीर्ष पर मिल जाएंगे। वे शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखते हैं। उन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं और राजनीति में हम उन्हें 'फासीवादी' कहते हैं।

फांसीवादी किसी की सुनते नहीं
राहुल ने कहा कि फासीवादी अक्सर चिल्लाते हैं। वे शोर मचाते हैं, चीखते-चिल्लाते हैं और किसी की सुनते नहीं। चूंकि आम लोग दूसरों की बात सुनते हैं, ध्यान देते हैं और विनम्र होते हैं, इसलिए फासीवादियों की आवाज ज्यादा तेज सुनाई देती है।

कार्यक्रम में 115 स्पीकर नहीं आए, दावा- उन्हें वीजा नहीं मिला
कार्यक्रम में 70 देशों के 315 स्पीकर्स को शामिल होना था। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आरोप लगाया कि करीब 115-116 लोगों को वीजा जारी नहीं किया गया या बाद में उनके वीजा रद्द कर दिए गए। हमें दुख है कि वे यहां नहीं आ सके। वहीं भारत समिट के आयोजन स्थल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें वापस जाने की मांग की।

भारत समिट का यह दूसरा एडीशन, 2025 से शुरुआत हुई
तेलंगाना के आईटी और इंडस्ट्रीज मंत्री डी श्रीधर बाबू के मुताबिक भारत समिट 2026 का उद्देश्य राज्य में निवेश और रोजगार लाना है। समिट तेलंगाना को अपना इंडस्ट्रियल और आईटी इकोसिस्टम दिखाने का मौका दे रही है। कांग्रेस का इस तरह का यह दूसरा भारत समिट है। पहला सम्मेलन 25 और 26 अप्रैल 2025 को हैदराबाद में हुआ था।