Head Office
SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH
सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
नई दिल्ली। सरकार ने संसद की कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने के बारे में विचार विमर्श के लिए बजट सत्र से पहले रविवार को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा।
डोडा में विदेशी आतंकियों के साथ मुठभेड़, एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में विदेशी आतंकवादियों को खत्म करने के लिए पुलिस के साथ संयुक्त और समन्वित अभियान के दौरान एक कैप्टन समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए। सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा और रीढ़: चौहान
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को भारतीय अर्थव्यवस्था की आत्मा और किसान को रीढ़ करार देते हुए कहा कि देश में सीमांत किसानों और छोटी जोत के किसानों के लिए “मॉडल फॉर्म ” बनाने की ज़रूरत है।
अडानी-हिंडनबर्ग विवादः सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका की खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने अडानी समूह द्वारा स्टॉक मूल्यों में कथित गड़बड़ी के आरोपों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने से इनकार करने संबंधी तीन जनवरी 2024 के अपने फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिका खारिज क
जेल में बंद रहेंगे केजरीवाल, नहीं मिली जमानत, हाईकोर्ट में 7 अगस्त को अगली सुनवाई
नई दिल्ली। शराब नीति केस में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 7 अगस्त को होगी। तब तक केजरीवाल तिहाड़ जेल में ही बंद रहेंगे। केजरीवाल के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि सुप्रीम कोर
मोदी ने ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खड्ग प्रसाद शर्मा ओली को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सोमवार को बधाई संदेश में कहा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में आपकी नियुक्ति पर केपी शर्मा ओली को बधाई।
सुप्रीम कोर्ट ने नीट पर हाई कोर्ट में लंबित याचिकाएं अपने पास स्थानांतरित की, 18 को सुनवाई
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि मेडिकल और कुछ अन्य विषयों में स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिले के लिए पांच मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 में कथित अनियमितताओं को उच्च न्यायालयों में चुनौती देने वाली याचिकाओं को
एनआरए की निष्क्रियता पर सरकार का मौन क्यों नहीं टूटता : खरगे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी(एनआरए) को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार साल पहले जिस एजेंसी को देश के करोड़ों युवाओं के लिए वरदान बता रहे थे,वह आज किस वजह से निष्
लोकसभा में गौरव गोगोई बने कांग्रेस के उपनेता, के सुरेश मुख्य सचेतक
नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने रविवार को सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का उपनेता बनाने के साथ ही पार्टी सांसद के. सुरेश को मुख्य सचेतक तथा दो सचेतक नियुक्त किए। कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने आज यहां बताया कि कांग
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस देंगे रुचि के अनुसार काम करने की क्षमता : शाह
इंदौर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थी के अंदर की सभी शक्तियों को बाहर निकाल कर विकसित करना है और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों में अपनी रुचि के अनुसार काम करने की क्षम