Head Office

SAMVET SIKHAR BUILDING RAJBANDHA MAIDAN, RAIPUR 492001 - CHHATTISGARH

tranding

0 मृतकों में 11 साल का बच्चा भी शामिल; 2 गंभीर रूप से झुलसे

​​​​​​​जशपुर। जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम डांड के साप्ताहिक बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 11 साल का बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिसे सन्ना के हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।  
बता दें कि जिले में एक महीने में यह दूसरी घटना है, जब बिजली गिरने से तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी है।  

जानकारी के मुताबिक जिले में सुबह से तेज धूप निकली थी। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव आ गया और तेज आवाज के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान जोर से बिजली कड़की और डांड के साप्ताहिक बाजार में जा गिरी। बिजली गिरते ही बाजार में हड़कंप मच गया और भगदड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने देखा तो सड़क पर 5 लोग बेसुध पड़े थे। इस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस सभी झुलसे हुए लोगों को सन्ना के अस्पताल पहुंची। वहां डॉक्टरों ने कवई के मधुपुर निवासी संजू राम (11) पुत्र बिगु राम, ग्राम बम्हनी निवासी भीखना राम (23) पुत्र संतरु और बगीचा निवासी विजय मिंज (56) को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो लोगों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शवों को पंचनामा भरकर कार्रवाई कर रही है। वहीं प्रशासन की ओर से टीम भेजी गई है।

पहले भी साप्ताहिक बाजार में बिजली गिरी थी
करीब एक माह पहले भी जशपुर के सुलेसा के नजदीक ग्राम बुरजूडीह में लगे साप्ताहिक बाजार में शाम को आकाशीय बिजली गिरी थी। इसमें 25 से 30 लोग झुलस गए थे। जबकि 12 साल की बच्ची सहित 3 लोगों की मौत हुई थी। इनमें से 7 गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया था। इसमें दो दो बच्चियों का शरीर 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। तब मुख्यमंत्री ने मुआवजे की घोषणा भी की थी।

आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - Dainik Bhaskar