0 कचना रेलवे क्रॉसिंग भी 17 अक्टूबर की रात से बंद
रायपुर। रायपुर में रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग और कचना रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात बंद रहेगा। वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी।
वहीं, कचना रेलवे क्रॉसिंग 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगी। दोनों जगह मरम्मत के कारण 12-12 घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे के मुताबिक, ट्रैक की मरम्मत रेल यातायात और यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। इस दौरान वाहन चालकों को रास्ता बदलकर निकलना होगा।
वीआईपी क्रॉसिंग 16 अक्टूबर की रात से बंद
रायपुर रेल मंडल के रायपुर रेलवे स्टेशन (आर.व्ही.एच.) और मंदिरहसौद के बीच स्थित समपार फाटक क्रमांक 06 यानी वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत की जाएगी। इसके चलते 16 अक्टूबर की रात 9 बजे से 17 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा। रेलवे ने लोगों से आवागमन के लिए वीआईपी रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-06 पर बने ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने की अपील की है।
कचना रेलवे क्रॉसिंग 17 अक्टूबर की रात से बंद
कचना रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.व्ही.-07 पर भी मरम्मत का काम किया जाएगा। यह फाटक 17 अक्टूबर की रात 9 बजे से 18 अक्टूबर की सुबह 9 बजे तक बंद रहेगा।
यह क्रॉसिंग रायपुर रेलवे स्टेशन और मंदिरहसौद के बीच अप लाइन पर स्थित है। रेलवे ने लोगों से निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करने की अपील की है।